Headlines

हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश


99 साल की उम्र में लोग जहां चलने-फिरने के लिए लाठी ढूंढते हैं, वहीं एक दादी मां ने आसमान में उड़ते हवाई जहाज के पंख पर खड़े होकर ऐसा कारनामा कर दिखाया है कि देखकर दुनिया हैरान रह गई. 23 सितंबर 1927 को जन्मीं जर्मनी की हेलगा डफी ने 99 साल 21 दिन की उम्र में प्लेन की छत पर खड़े होकर हवा में कलाबाजियां खाई हैं. इस अनोखे और साहसी स्टंट के साथ ही उन्होंने दुनिया की सबसे उम्रदराज विंग वॉकर बनने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

प्लेन के पंख पर खड़े होकर उड़ने की पुरानी चाहत

दादी हेलगा का मन हमेशा से कुछ तूफानी करने का था. वह लंबे समय से उड़ते प्लेन के पंख पर खड़े होकर हवा की सैर करना चाहती थीं. जब उनसे इस उम्र में स्टंट करने की वजह पूछी गई, तो उन्होंने बताया कि वह सिर्फ अपना सपना पूरा नहीं करना चाहती थीं, बल्कि जरूरतमंदों के लिए पैसे जुटाना चाहती थीं. उन्होंने यह जानलेवा स्टंट एक एयर एम्बुलेंस चैरिटी के लिए पैसे जुटाने के मकसद से किया.

आसमान में उड़ा प्लेन, ऊपर खड़ी होकर मुस्कुराती रहीं दादी

यह हैरतअंगेज कारनामा ब्रिटेन के सायरनसेस्टर (Cirencester, UK) में एरोसुपरबैटिक्स विंगवॉकर्स टीम की मदद से पूरा हुआ. जब हवाई जहाज जमीन से आसमान की तरफ उड़ा, तो हेलगा दादी प्लेन के ऊपर बने स्टैंड से कसकर बंधी हुई थीं. हवा के तेज थपेड़ों के बीच जहां अच्छे-अच्छों की सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती है, वहां 99 साल की यह दादी आराम से हवा में हाथ हिलाते हुए मुस्कुरा रही थीं.

यह भी पढ़ें: ट्रेन के 3AC कोच में पान वाले ने खोल लिया खोखा, चूना लगाते वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, लोग बोले- “उम्र तो सिर्फ एक नंबर है”

हवा में उड़ते प्लेन पर दादी के इस स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही आग की तरह फैल गया है. लोग दादी के इस जज्बे और हिम्मत की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…”99 साल की उम्र में इतना जिगरा, दादी ने तो युवाओं को भी पीछे छोड़ दिया.” दूसरे यूजर ने कमेंट किया…”इरादे मजबूत हों तो इंसान किसी भी उम्र में इतिहास रच सकता है.” वहीं एक अन्य यूजर ने कहा… “दादी को सलाम है, चैरिटी के लिए इतना बड़ा खतरा मोल लेना वाकई काबिले तारीफ है.”

यह भी पढ़ें: फेक टोल मनी मांगने पहुंचा शख्स, ड्राइवर ने कर दी बोलती बंद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *