हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान बना चुके कई कलाकार अब दूसरी भाषाओं की फिल्मों में भी काम कर रहे हैं. कोई बंगाली फिल्म से अपना डेब्यू करने जा रहा है, तो कोई तमिल, तेलुगु और कन्नड़ सिनेमा में नई शुरुआत कर रहा है.
अक्षय खन्ना से शरमन जोशी तक, आइए जानते हैं ऐसे 5 कलाकारों के बारे में, जो अपनी आने वाली फिल्मों में नई भाषा में नजर आएंगे.
अक्षय खन्ना
- अक्षय खन्ना आखिरी बार फिल्म ‘धुरंधर’ में नजर आए थे रहनाम डकैत के किरदार में उन्हें खूब पसंद किया गया.
- अक्षय खन्ना अब तेलुगु सिनेमा में कदम रख रहे हैं. वो फिल्म ‘महाकाली’ में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ रोहित सराफ भी अहम भूमिका में हैं.
- माहाकाली से उनका पहला लुक भी सामने आ चुका है. ये साल 2027 में रिलीज होगी.
शर्मन जोशी
- शर्मन जोशी जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म ‘भालोबाशार मोर्शुम’ से बंगाली सिनेमा में डेब्यू करने जा रहे हैं.
- ये उनके करियर में एक नया कदम है. इस रोमांटिक ड्रामा के जरिए वो हिंदी सिनेमा में कई सालों तक काम करने के बाद बंगाली फिल्मों की दुनिया में कदम रखेंगे.
- इस फिल्म की रिलीज डेट अभी अनाउंस नहीं हुई है.
अपारशक्ति खुराना
- अपारशक्ति खुराना गौतम राम कार्तिक की फिल्म ‘रूट: रनिंग आउट ऑफ टाइम’ से तमिल सिनेमा में डेब्यू कर रहे हैं.
- ये एक साइंस-फिक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अपारशक्ति बिल्कुल नए अंदाज में नजर आएंगे.
- फिल्म से उनका पहला लुक सामने आने के बाद से ही इसे लेकर काफी चर्चा हो रही है. फिलहाल फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन के दौर में है.

अभिषेक बनर्जी
- हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान बनाने के बाद अभिषेक बनर्जी जल्द ही क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘लेगेसी’ से तमिल सिनेमा में डेब्यू करने जा रहे हैं.
- इस सीरीज में आर. माधवन, निमिषा सजयन, गुलशन देवैया और गौतम कार्तिक जैसे कलाकार भी नजर आएंगे.
- ये नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी. हालांकि अभी इसकी रिलीज डेट का खुलासा नहीं हुआ है.

कुणाल कपूर
- फिल्म ‘रामायण’ में इंद्र देव का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीतने वाले कुणाल कपूर ने अब कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में भी कदम रखा है.
- वो सिंपल सुनी के निर्देशन में बनी साइंस-फिक्शन थ्रिलर फिल्म ‘लंबोदरा 2.0’ में नजर आए.
- इस फिल्म में उन्होंने विलेन का किरदार निभाया है.
