Headlines

हेमा मालिनी Vs जया बच्चन: किसके पास हैं ज्यादा जमीन-जायदाद?


हिंदी सिनेमा की दो दिग्गज अदाकाराएं हेमा मालिनी और जया बच्चन ने सालों तक बड़े पर्दे पर राज किया और अपने अभिनय से हर किसी का दिल जीता. बाद में दोनों ने ही राजनीति को गले लगाया और राजनीति में भी उन्हें सफलता मिली. फिलहाल दोनों ही अलग-अलग पार्टियों से सांसद हैं. आज हम आपको ये बता रहे हैं कि आखिर हेमा और जया के पास कितनी जमीन-जायदाद है और इस मामले में कौन किससे आगे हैं?

हेमा मालिनी की नेटवर्थ

बॉलीवुड की ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी लंबे वक्त से एक्टिंग फील्ड से दूर हैं. फिलहाल वो पूरी तरह से राजनीति में एक्टिव हैं. ‘सीता और गीता’, ‘शोले’, ‘बागबान’, ‘नसीब’ जैसी बेहतरीन फिल्में देने वाली हेमा मालिनी साल 2024 में लगातार तीसरी बार भाजपा से मथुरा की लोकसभा सांसद बनी थीं. लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान दिए गए उनके चुनावी हलफनामे की माने तो एक्ट्रेस की टोटल संपत्ति 142 करोड़ रुपये है. 

ये भी पढ़ें: ‘मैं डाइट पर हूं’, रणबीर कपूर ने नहीं खाया गणपति पूजा का प्रसाद, भड़के लोग बोले- ‘रामायण फ्लॉप होगी’

हेमा मालिनी की प्रॉपर्टी और जमीन

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई के अलावा हेमा के पास वृंदावन और चेन्नई में रिहायशी और कमर्शियल संपत्तियां व जमीनें हैं. उनके पास करोड़ों की कीमत के सोने-हीरे के गहने भी हैं. 

हेमा मालिनी का लग्जरी कार कलेक्शन

एक्ट्रेस के कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास MG M9 इलेक्ट्रिक MPV, Audi Q5, Hyundai Santa Fe, Mercedes-Benz M-Class और MG हेक्टर जैसी लग्जरी गाड़ियां हैं. हालांकि एक्ट्रेस के पास कोई कृषि भूमि नहीं है. लेकिन, आपको बता दें कि उनके पति और दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र के नाम पर मुंबई के लोनावाला में 100 एकड़ में फैला फार्म हाउस है. 

जया बच्चन की नेटवर्थ

78 वर्षीय जया बच्चन ने अपने करियर में ‘शोले’, ‘अभिमान’, ‘गुड्डी’, ‘कभी खुशी कभी गम’ सहित कई बेहतरीन फिल्में दी हैं. एक्ट्रेस समाजवादी पार्टी से जुड़ी हुई हैं और वो लगातार पांचवी बार राज्यसभा सांसद हैं. उनके चुनावी हलफनामे के मुताबिक़ जया और अमिताभ बच्चन की कुल कंबाइंड संपत्ति 1578 करोड़ रुपये है. इनमें 729 करोड़ रुपये की अचल और 849 करोड़ रुपये की चल संपत्ति शामिल है.

हेमा मालिनी Vs जया बच्चन: किसके पास हैं ज्यादा जमीन-जायदाद?

लखनऊ और भोपाल में 8 एकड़ कृषि भूमि

एक्ट्रेस के पास करीब 41 करोड़ रुपये कीमत के गहने और बैंक खातों में 10 करोड़ रुपये की राशि है. एक्ट्रेस के नाम पर सिर्फ 9.82 लाख रुपये कीमत की एक कार है. हालांकि उनके पास अच्छी खासी कृषि जमीन है. उनके पास 8 एकड़ कृषि भूमि भी है. इनमें से तीन एकड़ जमीन लखनऊ में और 5 एकड़ जमीन भोपाल में है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक कुल जमीन-जायदाद और जमीन की कीमत एवं एरिया के मामले में जया बच्चन, हेमा मालिनी से आगे हैं.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी को भाई मानती थीं लता मंगेशकर, कहा था- ‘उ, नका ध्यान लोगों के लिए कुछ करने पर रहता है’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *