Headlines

‘होटल में कॉफी के बहाने बुलाते थे…’, कास्टिंग काउच को लेकर टीवी एक्ट्रेस का खुलासा


टीवी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए छोटे शहरों से मुंबई आने वाली नई लड़कियों के लिए इस सफर में कई मुश्किलें होती हैं. कई बार काम दिलाने का वादा करके उन्हें गलत इरादों से भी संपर्क किया जाता है.

अब टीवी एक्ट्रेस पल्लवी पुरोहित ने अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद करते हुए कास्टिंग काउच से जुड़े कुछ अनुभव साझा किए हैं. पल्लवी ने बताया कि जब वह मुंबई आई थीं, तब उन्हें इंडस्ट्री के काम करने के तरीके की ज्यादा जानकारी नहीं थी. हालांकि, वे ऐसे लोगों के झांसे में आने से बच गईं.

‘फाइव स्टार होटल में कॉफी पर बुलाते थे’

पल्लवी पुरोहित ने टेली मसाला के साथ बातचीत में कास्टिंग काउच पर खुलकर बात की. जब उनसे पूछा गया कि जब इंडस्ट्री में नई लड़कियां आती हैं तो वे कास्टिंग काउच का शिकार हो जाती हैं, क्या कभी उनके साथ कास्टिंग काउच जैसा कुछ हुआ.

इस पर पल्लवी ने कहा ‘हां, ऐसे कंवर्सेशंस बहुत लोगों के साथ हुए हैं. दो-तीन बार मैं ऐसे फाइव स्टार होटल के लॉबी में गई हूं. लॉबी में जाने के बाद नई-नई थी ना, कॉफी ऑर्डर किया. फाइव स्टार में यू नो द कॉफी रेट्स. आप ऑफिस में बुलाकर भी मुझे कॉफी पिला सकते हो पर आपने मुझे वहां पर बुलाया क्यों क्योंकि आप एक पर्दा डाल रहे हैं मेरी आंखों के सामने कि दिस इस गोइंग टू बी योर लाइफ.’ उन्होंने आगे बताया कि उन्हें समझ आ जाता था कि सामने वाला व्यक्ति आखिर किस मंशा से उनसे मिल रहा है.

बड़े स्टार्स के नाम लेकर फंसाने की करते थे कोशिश

पल्लवी ने बताया कि ऐसे लोग नए एक्टर्स को फंसाने के लिए बड़ी-बड़ी एक्ट्रेसेस का नाम लेते थे. पल्लवी ने कहा, ‘ मुझसे कहते थे, मैंने बड़े-बड़े स्टार्स को बनाया. मैंने इनको बनाया, मैंने उनको बनाया. ये मेरी वजह से है. ये मुझे कल कॉल कर रही थी. काम दो काम दो. कैटरीना कैफ मुझे कॉल कर रही थी. ऐश्वर्या…’

पल्लवी ने आगे बताया कि उन्हें एजुकेशन से यह सब समझने में फायदा मिला. उन्होंने कहा, ‘बेसिक एजुकेशन होने का यही है कि आप थोड़ा सा कहीं ना कहीं अपना दिमाग लगा सकते हो कि कौन आपका केस ले रहा है.’

एक्ट्रेस ने बताया कि वह ऐसे लोगों की बातें सुनती थीं, कॉफी पीती थीं और वहां से निकल जाती थीं. इसके बाद वह दोबारा उनसे मिलने नहीं जाती थीं. उन्होंने आगे कहा, ‘मैं इतनी नाइव नहीं थी कि एनीबडी कुड टेक मी ऑन अ राइड.’

बता दें कि पल्लवी पुरोहित ‘कहानी घर घर की’, ‘कर्म अपना अपना’ और ‘मधुबाला’ जैसे टीवी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *