Headlines

18 हजार किलो बीयर ले उड़े चोर, कंपनी बोली- 18 दिन में लौटा दो, नहीं करेंगे सवाल


अमेरिका में बीयर चोरी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे. यहां एक कंपनी के करीब 40 हजार पाउंड यानी लगभग 18 हजार किलो बीयर चोरी हो गई. चोरी के बाद कंपनी ने पुलिस के साथ-साथ सोशल मीडिया का भी सहारा लिया और चोर के लिए एक अजीबोगरीब अपील जारी कर दी.

मामला अमेरिका की बीयर कंपनी Pabst Blue Ribbon से जुड़ा है. कंपनी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उसकी करीब 40 हजार पाउंड बीयर चोरी हो गई है. पोस्ट में एक डिलीवरी ट्रक की तस्वीर दिखाई गई, जिस पर बड़े-बड़े अक्षरों में ‘STOLEN’ लिखा था.

चोर से बोली कंपनी- बीयर वापस कर दो!

कंपनी ने अपनी पोस्ट में कथित चोर से सीधे बात करते हुए कहा कि अगर उसे अपने दोस्तों के सामने यह बताने का शौक था कि उसके पास कितनी PBR बीयर है, तो कम से कम इसे सही तरीके से हासिल करना चाहिए था.

इसके बाद कंपनी ने चोर के सामने एक बेहद अनोखा ऑफर रख दिया. उसने कहा कि चोर के पास चोरी की गई बीयर और ट्रक वापस करने के लिए 18 दिन और 44 मिनट का समय है. खास बात यह कि कंपनी ने कहा कि बीयर वापस करने पर कोई सवाल नहीं पूछा जाएगा. यानी मामला कुछ ऐसा हो गया कि कंपनी कह रही है- भाई, बीयर वापस कर दो, हिसाब-किताब बाद में देखेंगे!

करीब 34 हजार कैन लेकर फरार हुए चोर

रिपोर्ट के मुताबिक, चोरी की यह घटना 17 अगस्त को कैलिफोर्निया के मोंटक्लेयर में हुई. बताया गया कि बीयर को एक डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर से ले जाया गया था. पुलिस के मुताबिक उस दिन दो अलग-अलग कार्गो चोरी की घटनाएं हुई थीं और कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए सामान उठाया गया. चोरी हुए सामान में करीब 34 हजार बीयर के कैन शामिल बताए गए हैं, जिनका कुल वजन लगभग 40 हजार पाउंड था.

कंपनी ने सोशल मीडिया पोस्ट में यह भी साफ कर दिया कि मामला कोई मजाक या मार्केटिंग स्टंट नहीं है। Pabst ने साफ कहा कि चोरी की घटना असली है और कंपनी इसे लेकर गंभीर है। साथ ही उसने ऐसा कोई सुराग देने वाले व्यक्ति के लिए इनाम की भी बात कही, जिससे चोरी का माल बरामद करने में मदद मिल सके.

यह भी पढ़ेंः पहाड़ ने डराया तो पानी से आया प्रलय, आंखों में आंसू ला देंगी नेपालियों की दास्तां

KitKat ने भी ली चुटकी

इस पूरे मामले में एक और मजेदार कनेक्शन सामने आया. कुछ समय पहले यूरोप में भी करीब 12 टन KitKat चॉकलेट चोरी होने का मामला सामने आया था. इटली से पोलैंड जा रहे एक ट्रक से बड़ी संख्या में KitKat बार गायब हो गए थे. Pabst की बीयर चोरी की पोस्ट देखकर KitKat ने भी कमेंट कर दिया. कंपनी ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि उसे भी इस तरह के मामलों के बारे में थोड़ा अनुभव है.

यह भी पढ़ेंः प्रचार के दौरान भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी ने एक दूसरे पर लुटाया प्यार- वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *