Headlines

30 अक्टूबर पर नेटफ्लिक्स पर एंटरटेनमेंट ही एंटरटेनमेंट, रिलीज हो रही ये 4 फिल्में


साउथ फिल्मों को लेकर फैंस के बीच में अलग लेवल का क्रेज देखने को मिलता है. 30 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर एंटरटेनमेंट की बारिश होने वाली है. साउथ की एक-दो नहीं चार फिल्में रिलीज होने वाली हैं. आइए नजर डालते हैं उन 4 फिल्मों पर.

‘अवराचन एंड सन्स’ 
ये मलयालम फिल्म है. फिल्म 2 अक्टूबर को थिएटर में रिलीज हुई थी. अब नेटफ्लिक्स पर 30 अक्टूबर को रिलीज हो रही है. ये फैमिली कॉमेडी ड्रामा है. फिल्म में बीजू मेनन लीड रोल में हैं. उनके कैरेक्टर का नाम अवराचन है. फिल्म में श्रीनाथ भासी, गणपति एस, पोदुवाल, विनय फोर्ट जैसे स्टार्स नजर आएंगे. 

‘सिग्मा’ 
फिल्म 2 अक्टूबर को थिएटर में आई थी. अब 30 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर धमाल मचाने आ रही है. फिल्म का जॉनर एक्शन एडवेंचर और हीस्ट ड्रामा है. फिल्म को जेसन संजय ने डायरेक्ट किया है. ये उनकी डेब्यू फिल्म है. जेसन संजय तमिलनाडु के सीएम और एक्टर थलपति विजय के बेटे हैं. फिल्म में संदीप किशन लीड रोल में हैं. फारिया अब्दुल्ला भी फिल्म में नजर आईं. इसके अलावा फिल्म में संपत राज, राजू सुंदरम और शिव पंडित जैसे एक्टर्स नजर आए.

‘सब इंस्पेक्टर युगांधर’
ये फिल्म भी 2 अक्टूबर को थिएटर में रिलीज हुई थी. अब ओटीटी पर स्ट्रीम होने वाली है. फिल्म 30 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. फिल्म को राघवेंद्र कटारी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म का जॉनर क्राइम एक्शन थ्रिलर है. फिल्म में आदि साईकुमार, मेघलेखा, पवन तेज और गायत्री भार्गवी जैसे स्टार्स नजर आए.

‘डोंट ट्रबल द ट्रबल’
ये तेलुगू मलयालम फैंटेसी ड्रामा है. फिल्म को शशांक येलेटी ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में फहाज फाजिल, सारा पालेकर, सौरभ सचदेवा, सुब्बारादू और महेश मांजरेकर जैसे स्टार्स हैं. फिल्म को एसएस कार्तिकेय, शोबू यारलागड्डा और प्रसाद देविनैनी ने प्रोड्यूस किया है. फहाद फाजिल की फिल्मों का फैंस बहुत इंतजार करते हैं. 

चारों फिल्मों को आप तेलुगू, हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम में देख सकते हैं.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *