Headlines

’30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं’, डस्टबिन मीडियम वाले बयान पर रोहित रॉय ने दी सफाई


टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन को लेकर ‘डस्टबिन मीडियम’ कहने का आरोप लगा, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा.

अब रोहित रॉय ने अपने बयान पर सफाई दी है. उन्होंने कहा कि उनका निशाना किसी एक्टर, डायरेक्टर या प्रोड्यूसर पर नहीं था, बल्कि वो टीवी पर बन रहे मौजूदा कंटेंट की क्वालिटी पर बात कर रहे थे.

रोहित रॉय ने दी सफाई
ANI को दिए इंटरव्यू में रोहित रॉय ने अपने बयान का बचाव करते हुए कहा कि वो खुद एक टीवी एक्टर हैं. रोहित ने कहा, ‘सबसे पहले मैं उन लोगों से कहना चाहता हूं, जिन्होंने पूरा इंटरव्यू देखे बिना रिएक्ट किया. मैं खुद एक टीवी एक्टर हूं. ये अलग बात है कि मुझे बड़े फिल्मों में काम करने का मौका मिला है. लेकिन सच ये है कि मुझे टेलीविजन पसंद है. मुझे जो बात परेशान करती है, वो ये है कि पूरा इंटरव्यू देखे बिना, सिर्फ क्लिकबेट हेडलाइन देखकर कुछ यंग एक्टर्स ने मुझ पर रिएक्ट किया और मेरे साथ पर्सनल हो गए.’

रोहित रॉय ने अपने डस्टबिन मीडियम वाले बयान का मतलब समझाते हुए कहा, ‘जब मैं डस्टबिन मीडियम कहता हूं, तो मेरा मतलब ये है कि हम कुछ भी बनाकर टीवी पर डाल देते हैं और सोचते हैं कि लोग इसे देखेंगे ही. जो भी लोग टीवी के क्रिएटिव काम से जुड़े हैं और इसमें सुधार चाहते हैं, उनसे मैं यही कहना चाहता हूं कि आज हम जो कंटेंट बना रहे हैं, वो उस लेवल का नहीं है. मैं इस समय ओटीटी क्यों देख रहा हूं? क्योंकि वहां मुझे कुछ अच्छा कंटेंट देखने को मिल रहा है.’

आलोचना पर की बात
इंटरनेट पर अपने बयान को लेकर हुई आलोचना पर रोहित रॉय ने कहा, ‘मैंने उन लोगों को जवाब नहीं दिया, क्योंकि वे भी एक्टर्स हैं. उन्हें अपनी बात रखने का पूरा हक है. आप किसी की बात से सहमत हो सकते हैं या उससे असहमत हो सकते हैं. लेकिन अगर आप असहमत हैं, तो कम से कम पहले ये समझने की कोशिश करें कि सामने वाला इंसान क्या कह रहा है. मैंने लोगों के रिएक्शंस पढ़ें हैं और कुछ लोगों की बात से मैं सहमत भी हूं. इसलिए मुझे इन चार प्रतिक्रियाओं से कोई फर्क नहीं पड़ता.’

रोहित ने बताया कि इंस्टाग्राम पर उन्हें ट्रोलर को उन्होंने खुद मैसेज किया था. उन्होंने आगे कहा, ‘मैंने उस शख्स को खुद इंस्टाग्राम पर मैसेज किया था, जिसने मुझ पर पर्सनल अटैक किया था. मैंने उससे पूछा कि तुम इस तरह प्रतिक्रिया क्यों दे रहे हो? मैं चाहता हूं कि वे ये समझें कि मैंने वो बात क्यों कही थी और असल में मैंने क्या कहा था.’

30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं', डस्टबिन मीडियम वाले बयान पर रोहित रॉय ने दी सफाई

रोहित ने कहा, ‘मैं चाहता हूं कि इंडियन टेलीविजन पर अच्छा कंटेंट बने. हर समय संघर्ष रहता है, लेकिन अगर आप एक जैसे शो बनाते रहेंगे और यही कहते रहेंगे कि लोग यही देखते हैं, तो मुझे लगता है कि आप गलत दिशा में जा रहे हैं. मेरा यही मतलब था. मैंने किसी पर पर्सनली अटैक नहीं किया.’

30 साल से टीवी के लिए लड़ रहे हैं रोहित रॉय
एक्टर ने कहा कि उन्होंने हमेशा टीवी इंडस्ट्री का सपोर्ट किया है और पिछले 30 साल से टीवी को पहचान दिलाने के लिए काम किया है. रोहित ने कहा, ‘मैंने किसी एक्टर, डायरेक्टर या प्रोड्यूसर के बारे में बात नहीं की थी. मैंने हमेशा टीवी के हित के बारे में सोचा है. मैंने पिछले 30 साल से टीवी के लिए लड़ाई लड़ी है.’

उन्होंने आगे कहा, ‘जब लोग कहते हैं कि टीवी वाले ये नहीं कर सकते, वो नहीं कर सकते, तो हम सभी जानते हैं कि टीवी के कलाकार बड़े सितारों के साथ बड़ी फिल्मों में अच्छा काम कर सकते हैं. टीवी पर बहुत टैलेंट है. कई सितारे टीवी से निकले हैं और आज बड़ी फिल्मों में काम कर रहे हैं.’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *