Headlines

‘300 से ज्यादा बच्चों का बाप है ये चीनी बिलेनियर, सरोगेट मां ने किया खुलासा


कैलिफोर्निया की एक महिला को हाल ही में पता चला कि वो चीन के एक गेमिंग बिलेनियर जू बो (Xu Bo) के बच्चे को जन्म देने वाली है. महिला की पहचान छुपाई गई है. उसका कहना है कि सरोगेसी का समझौता करते समय उसे न तो बच्चे के पिता की असली पहचान बताई गई थी और न ही यह बताया गया था कि वह कितने बड़े पैमाने पर सरोगेसी करवा रहे हैं.

बच्चे के पिता से मिलने की कोशिश की
महिला ने ‘सीबीएस न्यूज’ को बताया कि उसने अपने होने वाले बच्चे के पिता से मिलने की कई बार कोशिश की, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी. उसने कहा, “मुझे बार-बार यह ख्याल आता है कि क्या मुझे यह सब जानने का अधिकार भी है या नहीं?” यह महिला एक सिंगल मदर है, जो अपनी सात साल की बेटी की अकेले परवरिश कर रही है. उसने बताया कि उसने इंस्टाग्राम पर एक विज्ञापन देखा था, जिसमें सरोगेट मदर बनने के लिए 1,20,000 डॉलर (लगभग 1 करोड़ रुपये) देने की पेशकश की गई थी. उसने सोचा कि इन पैसों से वह अपने परिवार के लिए एक नया घर खरीद सकेगी और उनका भविष्य बेहतर हो सकेगा.

इसके बाद उसने ‘पैट्रियट कन्सेप्शन’ (Patriot Conceptions) नाम की सरोगेसी एजेंसी के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट किया. महिला के अनुसार, एजेंसी ने उसे सिर्फ इतना बताया था कि बच्चे के पिता एक सिंगल फादर हैं, जो अपना परिवार बढ़ाना चाहते हैं. जब महिला ने पूछा कि क्या कोई और महिला भी इसी व्यक्ति के बच्चे को जन्म दे रही है, तब उसे सच का पता चला. उसे बताया गया कि लगभग 24 और महिलाएं भी उसी आदमी के बच्चों को अपनी कोख में पाल रही हैं.

महिला ने कहा, “मुझे सही गिनती तो नहीं पता, लेकिन यह संख्या बहुत बड़ी थी. मुझे लगा कि इतने सारे बच्चे एक साथ होना बहुत अजीब है.” इन चिंताओं के बावजूद महिला ने अपनी प्रेग्नेंसी जारी रखने का फैसला किया. उसने बताया कि वो पहले ही कानूनी कागज साइन कर चुकी थी और उसे पैसों की बहुत जरूरत थी. उसके दोस्तों और रिश्तेदारों ने भी उसे काम पूरा करने की सलाह दी.

सौ से ज्यादा बच्चों का दावा
यह मामला सामने आने के बाद 48 साल के जू बो पर सवाल उठने लगे हैं. जू बो चीन की मशहूर ऑनलाइन गेमिंग कंपनी ‘दुओई’ (Duoyi) के मालिक हैं. उन्हें लोगों से दूर रहना पसंद है और खबरों के मुताबिक वो खुद को “चीन का पहला पिता” भी कहते हैं. ‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, जू बो की कंपनी का दावा है कि उन्होंने अमेरिका में सरोगेसी के जरिए 100 से अधिक बच्चों को जन्म दिया है. वहीं, चीनी सोशल मीडिया पर ये नंबर और भी ज्यादा बताई जा रही है. जू बो की एक एक्स गर्लफ्रेंड का आरोप है कि जू बो के 300 से ज्यादा बच्चे हैं, जिनमें से 11 बच्चों की परवरिश उसने खुद की है.

फिलहाल जू बो और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड के बीच अपनी दो बेटियों की कस्टडी को लेकर अदालत में विवाद चल रहा है. जू बो ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड पर करोड़ों रुपये बकाया होने का आरोप लगाया है, लेकिन उन्होंने अपने इतने सारे बच्चे होने के दावों को झूठा नहीं बताया है. साल 2022 के एक वीडियो में एक बड़े से बंगले के अंदर दर्जनों छोटे लड़के दिखाई दिए थे. कैमरे के पास आते ही वे सभी बच्चे चीनी भाषा में “पापा” चिल्लाते हुए आगे बढ़ते हैं. इस वीडियो को जू बो से जोड़कर देखा जाता है.

रिपोर्ट्स के अनुसार, जू बो की इच्छा कम से कम 20 या उससे ज्यादा अमेरिकी नागरिकता वाले बेटे करने की है. वे चाहते हैं कि उनके बेटे बड़े होकर उनके बिजनेस को संभालें. बताया जाता है कि वे टेस्ला के मालिक एलन मस्क से काफी प्रभावित हैं और चाहते हैं कि भविष्य में उनके बच्चों की शादी मस्क के बच्चों से हो.

साल 2023 में कैलिफोर्निया की एक अदालत में जू बो ने सरोगेसी से पैदा होने वाले 4 अजन्मे बच्चों और 8 अन्य बच्चों के कानूनी पिता बनने का अधिकार मांगा था. उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जज के सामने अपनी बात रखी और कहा कि वे अमेरिका में 20 से ज्यादा बच्चे चाहते हैं. हालांकि, जज ने उनकी इस याचिका को खारिज कर दी, जिससे उन बच्चों के कानूनी अधिकारों पर सवाल खड़े हो गए हैं.

ये भी पढ़ें: NEET पेपर लीक पर SC सख्त, जज बोले- ‘करेंगे NTA ऑफिस का दौरा, देखा जाएगा कि…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *