Headlines

47 साल के कप्तान की टीम का कमाल, लगातार जीते 5 मैच; एकतरफा रचा इतिहास


इन दिनों खेले जा रहे 2026 कैरिबियन प्रीमियर लीग (CPL 2026) में 47 वर्षीय कप्तान इमरान ताहिर की कप्तानी वाली गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने लगातार 5 मैच जीतकर कमाल कर दिया. टीम ने सभी मुकाबले लगभग एकतरफा जीते हैं. इन जीत के साथ टीम का प्लेऑफ में पहुंचना भी काफी हद तक साफ नजर आ रहा है. टीम पिछले यानी 2025 के सीजन में रनरअप रही थी. इस बार का प्रदर्शन देख लग रहा है कि टीम खिताब अपने नाम कर ही लेगी. 

गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने इस तरह जीते लगातार 5 मैच 

  • टीम ने पहला मुकाबला जमैका किंग्समेन के खिलाफ खेला. मैच में पहले बैटिंग के लिए उतरी जमैका 19.4 ओवर में 117 रन पर ऑलआउट हो गई. इस दौरान गुयाना के लिए मोहम्मद नबी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. इसके बाद चेज करते हुए गुयाना ने सिर्फ 14.1 ओवर 4 विकेट गंवाकर जीत अपने नाम कर ली. इस छोटे से चेज में टीम के लिए शाई होप ने 41 गेंदों में 2 चौके और 4 छक्के लगाकर 56 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली. 
  • दूसरे मैच में टीम की भिड़ंत सेंट लूसिया किंग्स से हुई. इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए सेंट लूसिया ने 20 ओवर में 7 विकेट 151 रन बनाए. फिर चेज करते हुए गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने 18.1 ओवर में 3 विकेट गंवाकर जीत हासिल कर ली. टीम के लिए मावेंद्र डिंड्याल ने 51 गेंदों में 50 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. 
  • तीसरे मुकाबले गुयाना अमेजन वॉरियर्स की टक्कर एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स से हुई. मैच में पहले बैटिंग करते हुए एंटीगुआ 17 ओवर में 116 रन पर ढेर हो गई. चेज करते हुए अमेजन वॉरियर्स ने सिर्फ 9.5 ओवर में 3 विकेट गंवाकर जीत अपने नाम कर ली. टीम के लिए शिमरोन हेटमायर ने सिर्फ 19 गेंदों में 49 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली, जिसमें 1 चौका और 6 छक्के शामिल रहे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 257.89 का रहा. 
  • गुयाना ने चौथा मैच ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स के खिलाफ खेला. बारिश के चलते मुकाबला 16-16 ओवर का खेला गया. पहले बैटिंग करते हुए गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने 5 विकेट पर 185 रन बनाए. चेज के लिए उतरी नाइट राइडर्स 16 ओवर में 7 विकेट पर 172 रन ही बना सकी. 
  • इमरान ताहिर की कप्तानी वाली गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने 5वां मैच जमैका किंग्समेन के खिलाफ खेला. मैच में पहले बैटिंग के लिए उतरी जमैका ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 159 रन बनाए. चेज करते हुए गुयाना ने 17.2 ओवर में सिर्फ 2 विकेट गंवाकर जीत अपने नाम कर ली. 

 

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड में युजवेंद्र चहल का कहर, 4 विकेट लेकर टीम को किया पस्त



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *