Headlines

6,6,6,6 और 7 चौके, संजू सैमसन की वैभव सूर्यवंशी जैसी बैटिंग; स्ट्राइक रेट उड़ा देगा होश


संजू सैमसन ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 में बल्ले से ऐसा जवाब दिया, जिसका इंतजार उनके फैंस को था. पहले मैच में 10 रन बनाकर आउट होने वाले संजू ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दूसरे मुकाबले में आते ही अपना अंदाज दिखा दिया. उन्होंने सिर्फ 22 गेंदों में 57 रन बनाए.  इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 259.09 रहा.

दूसरे टी20 में भी वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली, जबकि संजू सैमसन को टीम में बरकरार रखा गया. संजू ने अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत की और दोनों ने मिलकर अफगानिस्तान के गेंदबाजों पर शुरुआत से ही दबाव बना दिया. भारत ने पावरप्ले में 82 रन जोड़ दिए और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 88 रन की साझेदारी हुई.

यह भी पढ़े:दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी ने रचा इतिहास, स्कूल की पढ़ाई खत्म होने से पहले डेब्यू, ले डाले 11 विकेट

20 गेंद में पूरा किया अर्धशतक

संजू ने अपनी पारी में शुरुआत से ही तेजी दिखाई. उन्होंने सिर्फ 20 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया. इसके बाद भी उनके बल्ले की रफ्तार कम नहीं हुई और 22 गेंदों में 57 रन बनाकर आउट हुए. यानी 22 गेंदों की इस पारी में उन्होंने 259.09 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए.

बतौर ओपनर 1000 से ज्यादा रन

इस पारी के दौरान संजू ने टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए बतौर ओपनर 1000 रन का आंकड़ा पार कर लिया. वो ऐसा करने वाले भारत के 5वें ओपनर बल्लेबाज बन गए हैं. इस रिकॉर्ड लिस्ट में रोहित शर्मा 3750 रन (SR 143.02), केएल राहुल 1826 रन (SR 136.98), शिखर धवन 1759 रन (SR 126.36), अभिषेक शर्मा 1726 रन (SR 191.56) और संजू सैमसन 1026 रन (SR 181.59) शामिल हैं. संजू का बतौर ओपनर स्ट्राइक रेट 181.59 का है.

पहले मैच में अभिषेक ने मचाया था धमाल

पहले टी20 में संजू की पारी सिर्फ 10 रन पर खत्म हो गई थी, लेकिन अभिषेक शर्मा ने 32 गेंदों में 82 रन की तूफानी पारी खेली थी. उन्होंने 7 चौके और 7 छक्के लगाए थे. अब दूसरे मैच में संजू के बल्ले से निकली 57 रन की तेज पारी ने भारत की ओपनिंग जोड़ी को फिर चर्चा में ला दिया है.

यह भी पढ़े:जसप्रीत बुमराह ने दूसरे टी20 में रचा इतिहास, सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले गेंदबाज बनें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *