Headlines

6,6,6,6,6,6… छह छक्के लगाकर CSK के उर्विल पटेल ने मचाई सनसनी, सिर्फ 13 गेंद में अर्धशतक जड़ रचा इतिहास


उर्विल पटेल ने इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक लगाकर इतिहास रच दिया है. उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 13 गेंद में पचास रन पूरे कर इतिहास रच दिया. उन्होंने सबसे तेज अर्धशतक लगाने के मामले में यशस्वी जायसवाल की बराबरी कर ली है. उर्विल अपनी पारी की पहली 8 गेंदों में 6 छक्के जड़ चुके थे. हालांकि वे युवराज सिंह का 12 बॉल में फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड बनाने से चूक गए.

IPL के इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी

उर्विल पटेल महज 8 गेंद में 42 रन बना चुके थे, उम्मीद थी कि वे युवराज सिंह के 12 गेंद में फिफ्टी के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर देंगे. इसी बीच पावरप्ले के बाद स्ट्रेटेजिक टाइम आउट हो गया, जिससे कहीं ना कहीं पटेल का मोमेंटम टूट गया होगा. शायद इस कारण अगले 8 रन बनाने में उन्हें पांच गेंद लगीं. मगर उन्होंने IPL का सबसे तेज अर्धशतक मिस नहीं किया. 13 गेंद में फिफ्टी पूरी करने तक उन्होंने 6 छक्के जड़ दिए थे.

  • 13 गेंद – उर्विल पटेल (CSK)
  • 14 गेंद – केएल राहुल (PBKS)
  • 14 गेंद – पैट कमिंस (KKR)
  • 14 गेंद  – रोमारियो शेफर्ड (RCB)
  • 15 गेंद – यूसुफ पठान (KKR)

CSK के लिए सबसे तेज फिफ्टी

इसी के साथ पटेल ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. उन्होंने इस मामले में सुरेश रैना का रिकॉर्ड ध्वस्त किया, जिन्होंने चेन्नई के लिए 16 गेंदों में अर्धशतक लगाया था.

  • 13 गेंद – उर्विल पटेल
  • 16 गेंद – सुरेश रैना
  • 19 गेंद – मोईन अली

यह भी पढ़ें: जोश इंग्लिस ने रचा इतिहास, IPL इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी; पावरप्ले में अकेले बनाए 77

उर्विल पटेल ने लिख दिया नया इतिहास

उर्विल पटेल ने IPL में एक नया इतिहास लिख दिया है. वो आईपीएल में अपनी पारी की पहली 10 गेंदों पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. पहली 10 गेंदों में पटेल 42 रन बना चुके थे. उन्होंने इस मामले में एबी डिविलियर्स और यशस्वी जायसवाल को पीछे छोड़ा, जिन्होंने अपनी पारी की पहली 10 गेंदों पर 41 रन बनाए थे.

यह भी पढ़ें:

वैभव सूर्यवंशी ने ‘मदर्स डे’ पर मां के लिए लिखा स्पेशल मैसेज, हर किसी को पढ़नी चाहिए 15 साल के खिलाड़ी की पोस्ट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *