Headlines

‘7 लेयर कटीं, 1 लीटर खून बहा’ रुबीना दिलैक का छलका दर्द, बताया कितना मुश्किल था सी-सेक्शन


टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक इन दिनो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है. वो जल्द ही शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में नजर आने वाली हैं. फैंस उन्हें शो में देखने के लिए बेताब हैं. अब हाल ही शो में आने से पहले उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी पर खुलकर बात की. एक्ट्रेस की डिलिवरी सी-सेक्शन से हुई थी. अब उन्होंने इसके पीछे का दर्द बयां किया. 

रुबीना दिलैक के लिए मुश्किल था सी-सेक्शन
एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने मिस मालिनी के पॉडकास्ट में अपनी प्रेग्नेंसी पर कई बातें की. उन्होंने कहा कि सी सेक्शन को लोग बहुत नॉर्मल समझते हैं. लेकिन सी सेक्शन में 7 लेयर काटकर बच्चे को को निकाला जाता है. सिर्फ 10 मिनट में बेबी को बाहर आ जाता है, लेकिन 45 मिनट लगते हैं स्टिच करने में और सी सेक्शन से 1 से 1.5 लीटर खून बहता है बॉडी से.

रुबीना ने आगे कहा, ‘मैं खतरों के खिलाड़ी में जाने वाली हूं तो वहां सारे मेडिकल टेस्ट होते हैं तो डॉक्टर ने मुझसे पूछा कि हाल ही में आपकी कोई सर्जरी हुई है तो मैं थोड़ा झिझक रही थी. मैंने कहा कि क्या आप सी सेक्शन को सर्जरी में मानते हैं तो उन्होंने मुझे हैरानी से देखा और कहा बिल्कुल, तो मैंने कहा 2.5 साल बाद तो उन्होंने कहा अच्छा.’

ये भी पढ़ेंः तुम्हारी आवाज सिंगर बनने लायक नहीं’, जब डायरेक्टर ने बेनी दयाल से कही थी ये बात, फिर ऐसे बदली किस्मत

लोगों को दिया जवाब 
रुबीना ने उन लोगों को जवाब दिया जो सी सेक्शन को नॉमल समझते हैं. एक्ट्रेस ने कहा, ‘लोग अक्सर बोलते है कि सी सेक्शन कौनसी बड़ी बात है. लेकिन मैं जानती हूं कि मेरी बॉडी ने क्या झेला है. जब मैंने इस बदलाव के बारे में बात कि तो लोग बोले ये कौनसी बड़ी बात है. आप ऑपरेशन थिएटर में गए और 10 मिनट में वापस आ गए. कोई बड़ी बात नहीं है.’

बता दें, रुबीना दिलैक ने साल 2023 में एक साथ दो बेटियों को जन्म दिया था. मां बनने के बाद से ही वो अपने मदरहुड एक्सपीरियंस को फैंस के साथ शेयर करती रही हैं.

ये भी पढ़ेंः ‘चाहे खुशी हो या दुख…’, मौनी रॉय ने पति सूरज संग तलाक की खबरों के बीच शेयर की पहली पोस्ट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *