Headlines

‘8 साल की दो या 4-4 साल की चार लड़कियों से शादी’, बयान पर PAK मौलवी की लगी क्लास


पाकिस्तान के एक इस्लामिक उपदेशक मुफ्ती तारिक मसूद ने बाल विवाह का बचाव करते हुए कई ऐसी बातें कहीं और उपदेश दिए हैं, जिसके वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर मुफ्ती की काफी फजीहत हो रही है और उसे आलोचना का सामना करना पड़ रहा है.  

डेली मिरर श्रीलंका की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में प्रभावशाली देवबंदी मौलवी की तरफ से इस विषय को लेकर पहले भी काफी कुछ कहा गया है. वहीं, बाल विवाह का बचाव करते हुए मौलवी मुफ्ती तारिक मसूद का एक वायरल वीडियो सामने आया, जिसमें उसने मजाक करते हुए कहा था कि अगर किसी को 16 साल की दुल्हन नहीं मिलती है तो वह 8 साल की दो लड़कियों या 4-4 साल की चार लड़कियों से शादी कर सकता है.

सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी मौलवी ने यूजर्स ने लगा दी क्लास

पाकिस्तानी मौलवी के इस बयान वाले वीडियो की उसके कमेंट सेक्शन में लोगों ने काफी आलोचना की है. साध ही, यह भी कहा कि यह बाल विवाह को बहुत छोटी चीज की तरह दिखाता है और नाबालिगों के सेक्सुअलाइजेशन को नॉर्मलाइज करने की कोशिश कर रहा है. हालांकि, मौलवी के समर्थकों ने उसके इस बयान को गलतफहमी बताकर सिरे से खारिज कर दिया और उसे बिना मतलब का किया गया मजाक करार दिया. 

मुफ्ती तारिक मसूद बाल विवाह से संबंधित न्यूनतम कानूनी उम्र को निर्धारित करने के कानूनों का लगातार विरोध करता रहा है. उसका तर्क है कि इस्लाम के कानून में शादी करने के लिए 18 साल को कोई यूनिवर्सल न्यूनतम उम्र निर्धारित नहीं किया गया है. उसके मुताबिक, किसी भी लड़की की शादी कब और किस उम्र में होगी, इसका फैसला उस लड़की के मां-बाप या अभिभावक को अपनी मर्जी से तय करना चाहिए.

लड़कियों की शादी की उम्र को लेकर बार-बार उपदेश देता था मौलवी

तारिक मसूद अक्सर अपने उपदेशों में यह बात बार-बार कहता आया है कि कोई लड़की शादी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है, या नहीं है. इसके लिए उसके उम्र के बजाए लड़की की शारीरिक विकास और उसके मैच्योरिटी पर जोर दिया जाना चाहिए. इसके अलावा, शादी के रिश्तों में 9 और 10 साल की लड़कियों की शारीरिक सुटेबिलिटी पर चर्चा करते हुए तारिक मसूद ने ये बातें कही थी.

यह भी पढ़ेंः ‘राहुल गांधी को फिर से लॉन्च करने की कोशिश’, कांग्रेस के ‘भारत समिट’ पर बीजेपी का हमला



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *