Headlines

ममता बनर्जी के इस्तीफे से इनकार पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, ‘देश संविधान से…’


ममता बनर्जी ने मंगलवार (5 मई) को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. हार के बाद भी उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया. इस पर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के प्रवक्ता वारिस पठान ने प्रतिक्रिया दी है.

वारिस पठान ने कहा, “चुनाव लोकतंत्र का एक हिस्सा है. संविधान ने लोगों को सबसे बड़ा अधिकार वोटिंग राइट का दिया है. हर इंसान अपना वोटिंग राइट इस्तेमाल करता है. ये लोगों का जनादेश है. जिसको जनता चाहे उसको सत्ता पर लाती है, जिसको जनता पसंद नहीं करती वोट नहीं देती. मेरी निजी राय है कि क्योंकि ये जनादेश है तो खुशी-खुशी सब होना चाहिए. हार भी स्वीकार करना चाहिए और जीत भी स्वीकार करना चाहिए.”

Bengal Election Result 2026: बंगाल के नतीजों पर सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, ‘ममता बनर्जी बहुत…’

आज हारे हैं तो कल जीतेंगे- वारिस पठान

जिन्हें जीत मिली है, उन्हें मैं मुबारकबाद देता हूं, जो हारे हैं उन्हें मैं कहूंगा कि आत्ममंथन कीजिए कि इस हार की क्या वजह रही. आज हारे हैं तो कल जीतेंगे. जिंदगी की यही रीत है, हार के बाद ही जीत है. बंगाल में हमारे 11 उम्मीदवार थे, उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा. हारे हैं तो आत्मनिरीक्षण करेंगे. हमें यकीन है कि आगे आने वाले दिनों में हम वहां पर बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे. 

संविधान से देश चलेगा- वारिस पठान

उन्होंने आगे कहा, ”संविधान से देश चलेगा. नियमों का सभी को पालन करना चाहिए. मैं तो न ममता दीदी का सपोर्टर हूं, न और किसी का. तीन बार की मुख्यमंत्री रह चुकी ममता बनर्जी आरोप लगा रही हैं उनके साथ इस तरह से बर्बरता हुई, उनको लात मारी गई. ये सरकार है, प्रशासन है, चुनाव आयोग है, तमाम लोग संज्ञान लें और जो भी उचित कार्रवाई होगी वो करना चाहिए.

हर चीज जनता के सामने है- वारिस पठान

जब उनसे पूछा गया कि राहुल गांधी ने कहा कि सीटों की चोरी हुई है, ये संविधान को खत्म करने की पूरी साजिश है, इस पर वारिस पठान ने कहा, ”ये अघाड़ी जो बनी हुई है, ये कहीं साथ में आ जाते हैं, कहीं पर सामने लड़ लेते हैं, इसके बाद इस तरह की बातें करते हैं. बंगाल में ममता बनर्जी के खिलाफ लड़ने कौन गया, ये पूरी जनता ने देख लिया. हमें कहते हैं कि बी टीम है. हर चीज जनता के सामने है और वो समझदार हो गई है. बतां दे कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने शानदार 207 सीटों पर जीत हासिल की है जबकि ममता बनर्जी की टीएमसी 80 सीटों पर सिमट गई.

‘आज ममता-स्टालिन हारे, कल अखिलेश यादव…’, नतीजों के बाद INDIA अलायंस से निराश दिखीं प्रियंका चतुर्वेदी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *