Headlines

रसगुल्ला खाने में नाटक कर रहे दूल्हे को दुल्हन ने जड़ा चांटा, दूल्हे का रिएक्शन देख दंग रह गए लोग, वीडियो वायरल


भारतीय शादियों में कब क्या हो जाए इसका अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल है. कभी दूल्हे की एंट्री वायरल हो जाती है तो कभी दुल्हन का डांस इंटरनेट पर तहलका मचा देता है. लेकिन इस बार जो वीडियो सामने आया है उसने लोगों को हंसते-हंसते लोटपोट कर दिया. देहात की एक शादी में चल रही मिठाई खिलाने की रस्म अचानक ऐसी कॉमेडी में बदल गई कि वहां मौजूद मेहमानों से लेकर सोशल मीडिया यूजर्स तक अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे. वीडियो में दूल्हा जिस अंदाज में मिठाई खाने से बचता दिख रहा है और उसके बाद दुल्हन जो करती है वो देखकर लोग कह रहे हैं. भाई शादी शुरू होने से पहले ही कंट्रोल किसके हाथ में है पता चल गया.

मिठाई खिलाने की रस्म में हुआ बवाल

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर खड़े दिखाई दे रहे हैं जहां शादी की रस्में चल रही हैं . इसी दौरान दुल्हन बड़े प्यार से दूल्हे को मिठाई खिलाने की कोशिश करती है . लेकिन दूल्हा मुंह ही नहीं खोलता और बार-बार आनाकानी करने लगता है . पहले तो दुल्हन मुस्कुराकर उसे समझाने की कोशिश करती है लेकिन जब दूल्हा ज्यादा नखरे दिखाने लगता है तो दुल्हन का पारा चढ़ जाता है.

फिर दुल्हन ने जड़ दिया जोरदार चांटा

वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि अचानक दुल्हन गुस्से में दूल्हे को जोरदार चांटा मार देती है. सबसे मजेदार बात ये रही कि चांटा खाने के बाद भी दूल्हा बिना कुछ बोले वहीं शांत खड़ा रहता है. उसके चेहरे के एक्सप्रेशन देखकर लोग और ज्यादा हंस रहे हैं. स्टेज पर मौजूद लोग भी एक पल के लिए हैरान रह जाते हैं और फिर माहौल हंसी मजाक में बदल जाता है. यही वजह है कि वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: स्पीड ब्रेकर पर दीदी की हाई जंप… स्कूटी सवार लड़की हवा में उछली, फिर… देखें वायरल वीडियो

यूजर्स बोले, भाई की शादी में लोकतंत्र खत्म हो गया

वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई को शादी से पहले ही नियम समझा दिए गए. दूसरे ने कहा…दूल्हे ने चांटा खाकर भी रिएक्ट नहीं किया, यही असली समझदारी है. वहीं एक और यूजर ने लिखा…अब जिंदगी भर मिठाई समय पर खानी पड़ेगी. कुल मिलाकर यह वीडियो इंटरनेट पर लोगों को खूब हंसा रहा है और तेजी से वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: सांप को पकड़ने आया शख्स करने लगा खिलवाड़, नागराज की एक फुंकार ने ले ली जान; मौत का लाइव वीडियो





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *