Headlines

Viral Video: इस शहर में दीवारों पर पेशाब किया तो सरेआम हो जाएंगे शर्मिंदा, अनोखा ‘जुगाड़’ देख यूजर्स भी करने लगे तारीफ


Viral Video: आजकल शहरों में एक आम समस्या देखने को मिलती है. यह समस्या सार्वजनिक जगहों पर खुले में पेशाब करना है. इससे न सिर्फ गंदगी और बदबू फैलती है, बल्कि लोगों को भी परेशानी होती है. कई बार समझाने और जुर्माना लगाने के बावजूद लोग इस आदत को छोड़ते नहीं हैं. इसी समस्या का हल निकालने के लिए कर्नाटक के मैसूर शहर में एक बिल्कुल अलग और अनोखा तरीका अपनाया गया है, जिसे लोग जुगाड़ टेक्नोलॉजी भी कह रहे हैं. सोशल मीडिया पर यह आइडिया तेजी से वायरल हो गया है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. 

क्या है यह नया आइडिया?

मैसूर सिटी कॉर्पोरेशन ने शहर के सेंट्रल बस स्टैंड के पास एक खास दीवार बनाई है, जिसे रिफ्लेक्टिव वॉल कहा जा रहा है. इस दीवार पर लगभग 80 मीटर लंबी स्टेनलेस स्टील की चमकदार शीट लगाई गई है. यह बिल्कुल शीशे की तरह काम करती है. जब कोई व्यक्ति इसके सामने जाता है, तो उसे अपनी पूरी छवि साफ दिखाई देती है. आसपास खड़े लोग भी उसे देख सकते हैं. इससे लोगों को खुले में पेशाब करने से पहले शर्म महसूस होगी और वे रुक जाएंगे. 

रात में भी रोशनी, एलईडी लाइट्स का यूज

इस दीवार को और प्रभावी बनाने के लिए इसके चारों ओर LED लाइट्स भी लगाई गई हैं. शाम होते ही लाइटें अपने आप जल जाती हैं. रात में भी दीवार चमकदार और साफ दिखाई देती है. इससे यह जगह और भी ज्यादा ध्यान आकर्षित करती है. 

यह भी पढ़ें – Weird Drink Viral: ‘गन्ने के साथ हुआ अन्याय’ शख्स ने गन्ने के जूस की कर दी ऐसी की तैसी, वीडियो देख खौल उठेगा खून

लोगों के रिएक्शन

इस अनोखे आइडिया पर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. कुछ लोग इसे बहुत स्मार्ट और क्रिएटिव समाधान बता रहे हैं, तो कुछ लोग इसकी आलोचना भी कर रहे हैं. कई लोगों ने कमेंट किया, यह एक जीनियस आइडिया है. वहीं कुछ लोगों ने कहा कि इससे लोग खुद अपनी गलती समझेंगे और किसी ने इसे गंदगी फैलने से रोकने का आसान तरीका बताया. कई लोगों का मानना है कि लोगों को पहले ही सिविक सेंस सीखना चाहिए. किसी ने कहा कुछ दिनों में ये दीवार भी गंदी हो जाएगी और यह स्थायी समाधान नहीं है. 

यह भी पढ़ें – Iran Child Viral Video: मौत को हराकर 2 महीने बाद स्कूल पहुंचा ईरान का ये बच्चा, देखते ही गले लग रोए दोस्त



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *