Headlines

Viral Video: ट्रेन के AC कोच जलाया दीया-बजाया शंख, पूजा करते यात्री का वीडियो वायरल


Viral Video: ट्रेन में सफर करते समय हर यात्री से उम्मीद की जाती है कि वह दूसरे लोगों की सुविधा और सुरक्षा का भी ध्यान रखे. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने इसी बात को लेकर बहस छेड़ दी है. वीडियो में एक यात्री AC कोच के अंदर पूजा-पाठ करता नजर आ रहा है. इस दौरान वह शंख बजाता है और जलता हुआ दीया भी रखता दिखाई देता है. पहली नजर में यह किसी आम पूजा जैसा लगता है, लेकिन चलती ट्रेन के बंद कोच में आग का इस्तेमाल किए जाने से लोगों की चिंता बढ़ गई है.

AC कोच के अंदर पूजा करते दिखा यात्री

वायरल वीडियो में एक व्यक्ति काले रंग के कपड़े पहने हुए दिखाई देता है. उसके सामने पूजा का सामान रखा है और वह धार्मिक रस्में निभा रहा है. वीडियो में वह शंख बजाता है और दीया जलाकर पूजा करता नजर आता है. खास बात यह है कि यह सब ट्रेन के AC कोच के अंदर हो रहा है. कोच में दूसरे यात्री भी मौजूद होते हैं, ऐसे में जलती लौ को लेकर सवाल उठना लाजिमी है. 

रेलवे ने जांच के लिए मांगी जरूरी जानकारी

वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे सेवा ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी. रेलवे की ओर से कहा गया कि मामले की जांच और जरूरी कार्रवाई के लिए घटना की तारीख और समय, ट्रेन नंबर, PNR या UTS नंबर और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी दी जाए. साथ ही यात्रियों को शिकायत दर्ज कराने के लिए RailMadad पोर्टल और 139 हेल्पलाइन की जानकारी भी दी गई. रेलवे का कहना है कि ऐसी गतिविधियों की शिकायत मिलने पर मामले की जांच की जाती है. 

यह भी पढ़ें : Viral Video: यमुना में कचरा डाल रहा था शख्स, रोकने पर देने लगा धमकी 

यूजर्स की प्रतिक्रियाएं 

इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस शुरू कर दी है. कई लोगों का कहना है कि पूजा करना किसी की निजी आस्था का हिस्सा है, लेकिन सार्वजनिक जगह पर ऐसा करते समय आसपास के लोगों की सुरक्षा को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. कुछ यूजर्स ने सवाल उठाया कि अगर ट्रेन के अंदर जलते दीये से आग लग जाए तो यात्रियों की परेशानी कितनी बढ़ सकती है. वहीं, लोगों ने यह भी कहा कि ट्रेन घर या पूजा करने की निजी जगह नहीं है, यहां सभी यात्रियों की जिम्मेदारी बनती है कि वे सावधानी बरतें. 

यह भी पढ़ें : Shivani Singh Wedding: अनंत सिंह के प्रोग्राम में खाने पर टूटी भीड़, हवा में उछाले पत्तल 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *