Headlines

शादी के 10 साल बाद मां बनने वाली हैं संभावना सेठ, लेकिन बेबी को लेकर सताई ये चिंता, पति अविनाश बोले- ‘कुछ समझ नहीं आ रहा कैसे…’


भोजपुरी एक्ट्रेस, रियलिटी शो स्टार और यूट्यूबर संभावना सेठ और उनके राइटर पति अविनाश द्विवेदी ने हाल ही में अनाउंस किया था कि वे पेरेंट्स बनने वाले हैं. इस जोड़े ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट में गुड न्यूज शेयर की कि वे सरोगेसी के जरिये माता-पिता बनने वाले हैं, जिसके बाद से फैंस और तमाम सेलेब्स इन्हें बधाई दे रहे हैं. वहीं अब जब इस जोड़े के घर में फाइनली नन्हा मेहमान आने वाला है तो इन्हें अब एक नई चिंता सता रही है जिसका खुलासा उन्होंने अपने व्लॉग में किया है.

जल्द मां बनने वाली संभावना सेठ को सताई अब ये चिंता
दरअसल संभावना और उनके पति अविनाश को अब अपने होने वाले बेबी के रूम को लेकर चिंता सता रही है. व्लॉग में अविनाश संभावना से कहते नजर आते हैं कि अब मुझे बताओ कि बेबी का रूम बनवाना है और वो कैसे होगा, कौन करेगा और इसकी क्या प्लानिंग है? मुझे तो कुछ समझ नहीं आ रहा है अपनी फ्रेंड्स से बात करो जिनके अभी बेबी हुए हैं जिन्हें एक्सपीरियंस है इन सबका उनसे बात करनी पड़ेगी. इस पर संभावना कहती हैं हां हमारे पास तो हम ही दोनों हैं त कैसे करेंगे सब. इस पर अविनाश कहते हैं हां हम दोनों में से किसी को भी इसका एक्सपीरियंस नहीं है.

गौहर खान से हेल्प लेंगी संभावना सेठ
इसके बाद संभावना कहती हैं कि गौहर खान का फोन आया था मुझे और गौहर से इस बारे में हेल्प ली जा सकती है वो बता देंगी कि कैसे क्या-क्या करना चाहिए.मैं उससे हेल्प लूंगी और सजेशन लूंगी. उसे भी अभी बेबी हुआ है तो उसे सब पता है.

 

संभावना झेल चुकी हैं 7 आईवीएफ के दर्द
संभावना सेठ की सालों की मन्नत अब पूरी होने जा रही है और वे सरोगेसी के जरिए मां बनने वाली हैं लेकिन एक्ट्रेस ने शादी के 10 सालों के दौरान कई बार आईवीएफ का दर्द झेला. हाउटरफ्लाई के साथ बातचीत में संभावना ने अपने मुश्किल आईवीएफ सफर के बारे में बताया था और कहा था, “मैंने कई बार मिसकैरेज झेला है और फिर यहां तक ​​पहुंची हूं. मुझे कई बार मिसकैरेज हुआ है, इन सालों में मैंने 7 बार आईवीएफ की कोशिश की है, शादी से पहले ही मैंने अपने एग्ज फ्रीज करवा लिए थे. इसमें मुझे करीब 1.5 लाख रुपये का खर्च आया. लेकिन आप जानते हैं, भगवान की मर्जी से आगे कुछ नहीं चलता.”

उन्होंने आगे कहा था, “ये प्रोसेस बहुत दर्दनाक था, और मेरा वज़न बहुत बढ़ गया था. यह 8-10 दिनों तक चलता है, और आपको पेट या जांघों में इंजेक्शन लगवाने पड़ते हैं. फिर एग्स निकालने से 24 घंटे पहले आखिरी इंजेक्शन दिया जाता है. यही पूरा प्रोसेस है, और यह बहुत दर्दनाक होता है. फिर डॉक्टर आपको 10 दिनों तक आराम करने की सलाह देते हैं, और हार्मोनल इंजेक्शन के कारण आपका वज़न बढ़ जाता है. बॉडी को बहुत ट्रॉमा पहुंचता है, आपकी मेंटल कंडीशन भी बिगड़ जाती है. फिर धीरे-धीरे, आपका शरीर अपने ओरिजनल रूप में वापस आ जाता है, अगर आप चाहें या आप जिस भी तरह से वापस शेप में आने की कोशिश करें.”

संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी की शादी
संभावना और अविनाश ने 2016 में शादी करने से पहले कुछ समय तक डेटिंग की थी. दोनों की पहली मुलाकात तब हुई जब संभावना रियलिटी शो डांस संग्राम में जज थीं, जहां अविनाश एक कंटेस्टेंट थे. हालांकि संभावना की मां शुरू में इस रिश्ते को लेकर हिचकिचा रही थीं, लेकिन आखिरकार उन्होंने अपनी सहमति दे दी थी.

ये भी पढ़ें:-Raja Shivaji BO Day 6: ‘राजा शिवाजी’ की कमाई में छठे दिन आई मंदी, लेकिन बनने वाली है मराठी की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, चाहिए बस इतने करोड़





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *