Headlines

‘चोर-चोर, TMC चोर’, बंगाल चुनाव नतीजों के बाद महुआ मोइत्रा को देख फ्लाइट में लोगों ने लगाए नारे


तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा ने गुरुवार को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) में एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने आरोप लगाया कि रक्षा संबंधी संसदीय स्थायी समिति की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली जाते समय इंडिगो की फ्लाइट में कुछ लोगों ने उनका उत्पीड़न किया.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में टीएमसी सांसद ने कहा कि यह घटना इंडिगो की फ्लाइट 6E 719 में हुई. उन्होंने दावा किया कि फ्लाइट लैंड करते ही दरवाजे खुलने से पहले कई लोगों ने उन्हें देखकर नारेबाजी की और इस घटना का वीडियो भी बनाया. 

महुआ मोइत्रा को देख नारेबाजी

टीएमसी सांसद द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि उन्हें देखकर कुछ लोगों ने चोर चोर, टीएमसी चोर, पिशी चोर, भाईपो चोर के नारे लगाए. दरअसल ये नारे टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी के खिलाफ थे. उन्होंने इस घटना को उत्पीड़न बताया है और कहा कि इससे विमान में उनकी सुरक्षा प्रभावित हुई.

महुआ मोइत्रा ने नारेबाजी को बताया उत्पीड़न
एक्स पर एक पोस्ट में महुआ मोइत्रा ने कहा कि यह कोई नागरिक आक्रोश नहीं है. यह उत्पीड़न है और विमान में मेरी सुरक्षा का उल्लंघन है. किसी भी हालत में ये बदमाश विमान के अंदर इस तरह का उत्पीड़न करके बच नहीं सकते. उन्होंने आगे कहा कि ये भाजपा की संस्कृति है. इसमें आश्चर्य की क्या बात है?. मोइत्रा ने कहा कि उन्होंने पहले तो इस मामले को नजरअंदाज कर दिया और संसदीय बैठक में भाग लिया. हालांकि सोशल मीडिया पर वीडियो देखने के बाद उन्होंने इस घटना के बारे में सार्वजनिक रूप से बोलने का फैसला किया.

‘चोर’ के नारे लगाने की घटना पर शिकायत दर्ज
डीजीसीए को दी गई अपनी शिकायत में टीएमसी सांसद ने आरोप लगाया कि शरारती तत्वों ने मेरी राजनीतिक संबद्धता के कारण मुझे डराने और अपमानित करने के मकसद से लगातार और जोर-जोर से नारेबाजी की. 

ये भी पढ़ें 

TVK से गठबंधन की कोशिशों से INDIA गठबंधन में खटास, DMK का कांग्रेस पर निशाना; जानें क्या बोले स्टालिन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *