विदेश घुमने का सपना हर किसी का होता है. और विदेश घूमने का एक्सपीरियंस हर किसी के लिए अलग होता है. वहां की खूबसूरत जगहें और शानदार सड़कें लोगों को खूब पसंद आती हैं, लेकिन कई बार वहां की कीमतें भी हैरान कर देती हैं. ऐसा ही कुछ नॉर्वे पहुंचे एक भारतीय यात्री के साथ हुआ. उन्होंने अपनी टैक्सी राइड का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया. वीडियो में बारिश के बीच कार से सफर और बाहर का खूबसूरत नजारा दिखाई दे रहा है. सफर तो उन्हें काफी अच्छा लगा, लेकिन जब बिल सामने आया तो इसकी कीमत ने लोगों का ध्यान खींच लिया.
22 मिनट में 29 किलोमीटर का सफर
भारतीय यात्री विनोद ने सोशल मीडिया पर नॉर्वे में अपनी टैक्सी राइड का अनुभव शेयर किया. पोस्ट के मुताबिक, उन्होंने करीब 29 किलोमीटर की दूरी सिर्फ 22 मिनट में तय की. वीडियो में कार के अंदर से सड़क का नजारा दिखाई देता है, जहां बारिश के बीच टैक्सी आगे बढ़ रही है. उन्होंने अपने सफर को स्मूद और अच्छा बताया. लेकिन इस छोटे से सफर की कीमत जानने के बाद मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया. विनोद ने अपनी पोस्ट में बताया कि इस राइड के लिए उन्हें 934 NOK यानी करीब ₹9,580 का भुगतान करना पड़ा. भारतीय रुपये में यह रकम देखने के बाद कई लोगों को किराया काफी ज्यादा लगा. खास बात यह है कि यह पूरा सफर करीब 22 मिनट का था. विनोद ने अपनी पोस्ट के साथ टैक्सी राइड का वीडियो भी शेयर किया, जिसमें कार के अंदर से नॉर्वे की सड़कें दिखाई दे रही हैं.
Sharing my today’s taxi ride experience in Norway. 🇳🇴🚕
22 minutes. 29 km. Smooth ride and a great experience.
The bill? 934 NOK — roughly ₹9,580. 😳
There are a few things India does far better than Norway… this is one of them. 🇮🇳😊
I’ve had much more affordable Uber rides… pic.twitter.com/aNk1fCqEXF
— Vinod (@turiyatman) September 16, 2026
यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर बनी UPI की हजामत, यूजर्स जमकर काट रहे मौज
भारत की Uber को लेकर कही ये बात
विनोद ने अपने अनुभव की तुलना भारत में मिलने वाली Uber राइड से भी की. उन्होंने बताया कि भारत में उन्हें कई बार इससे काफी सस्ती Uber राइड मिली है. उनका कहना था कि भारत की कैब हमेशा प्रीमियम अनुभव नहीं देती, लेकिन कीमत के मामले में काफी कम पड़ती है. उनकी इसी तुलना ने लोगों का ध्यान खींच लिया और सोशल मीडिया पर भारत और नॉर्वे में टैक्सी के खर्च को लेकर चर्चा शुरू हो गई.
सिर्फ किराए की तुलना करना कितना सही?
पोस्ट पर लोगों ने अपनी-अपनी राय रखी. कुछ लोगों ने कहा कि भारत में कैब की कीमतें नॉर्वे के मुकाबले काफी कम हैं. वहीं कुछ यूजर्स ने यह भी बताया कि अलग-अलग देशों के खर्च की तुलना सिर्फ भारतीय रुपये में कीमत बदलकर नहीं की जा सकती. वहां की सैलरी, जीवन-यापन का खर्च और सर्विस की कीमत भी देखनी होती है. इसी वजह से एक तरफ लोगों को ₹9,580 का बिल ज्यादा लगा, तो दूसरी तरफ कुछ लोगों ने इसे नॉर्वे के स्थानीय खर्च और कमाई के हिसाब से देखने की बात कही.
सोशल मीडिया पर छाया टैक्सी का बिल
विनोद की पोस्ट सामने आने के बाद नॉर्वे में टैक्सी के किराए को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी. पोस्ट में उन्होंने नॉर्वे के सफर का अनुभव साझा करते हुए भारत में मिलने वाली सस्ती Uber राइड का भी जिक्र किया था. अब यह पोस्ट लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर रही है कि विदेश में घूमने से पहले वहां के लोकल ट्रांसपोर्ट और रोजमर्रा के खर्च की जानकारी रखना कितना जरूरी है.
यह भी पढ़ें: डिलीवरी बॉय को ग्राहक ने दिया सरप्राइज गिफ्ट- भावुक कर देगा वीडियो
