Headlines

कार की डिग्गी में बच्चों संग जा रहे थे बप्पा, क्यूट वीडियो वायरल


गणपति बप्पा के आगमन के साथ ही देशभर में हर तरफ उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है. खासकर बच्चों में बप्पा को लेकर अलग ही उत्साह नजर आता है. कई बच्चे गणेश चतुर्थी के आने के महीनों पहले ही तैयारी करने लग जाते हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है, जिसमें कुछ बच्चे बप्पा की मूर्ति को ले जाते हुए नजर आते हैं.

वीडियो देखने के बाद कई लोगों को अपने बचपन और गणपति उत्सव की याद आ रही है. हालांकि, बच्चों की यह मासूमियत लोगों को पसंद आ रही है, लेकिन वीडियो में दिखाई दे रहा तरीका सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े करता है.

बप्पा के साथ बैठे नजर आए बच्चे

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक गाड़ी की डिग्गी में बीच में गणपति बप्पा की मूर्ति रखी हुई है और उनके आस-पास बच्चे बेठे हुए हैं. बच्चों के चेहरे पर बप्पा के आगमन की ख़ुशी साफ झलक रही है. बच्चे बप्पा के साथ सफर करते हुए काफी खुश दिखाई दे रहे हैं. जैसे उनके कई दिन का इंतजार अब जाके पूरा हुआ हो. उनका यह मासूम अंदाज कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. वीडियो में बच्चों की क्यूटनेस देखकर लोग उन्हें निहारते रह गए और कई यूजर्स ने इसे गणपति उत्सव की मासूम खुशी से जोड़कर देखा.

यह भी पढ़ें : 22 मिनट की टैक्सी राइड के लिए चुकाए 9580, भारतीय ने शेयर किया वीडियो

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स

वीडियो पर लोगों ने बच्चों की क्यूटनेस देखकर मजेदार कमेंट्स भी किए. एक यूजर ने लिखा, बप्पा के साथ VIP सफर चल रहा है. वहीं दूसरे ने कहा, बच्चों की खुशी देखने लायक है. एक अन्य यूजर ने लिखा, बप्पा के साथ जाने की खुशी ही अलग है. किसी ने कहा, इतने क्यूट बच्चे और उनके साथ बप्पा, नजारा ही प्यारा है. किसी ने कहा क्यूट बप्पा और उनके भक्त. वहीं कुछ लोगों ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई, किसी ने कहा खुशी तो ठीक है लेकिन बच्चों की सेफ्टी का भी ध्यान रखो. किसी ने कहा ये बेवकूफी है बच्चों को इस तरह बिठाना सही नहीं. इन प्रतिक्रियाओं से साफ है कि यूजर्स ने बच्चों की सेफ्टी पर भी ध्यान दिया.

यह भी पढ़ें : गुरुग्राम में English बोलना पड़ा भारी? पड़ोसी ने छीना फोन, मारने दौड़ा





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *