Headlines

Viral Video: बेटी हुई है… सुनते ही बाप ने दिया ऐसा रिएक्शन, गदगद हो गया पूरा इंटरनेट


आज भी समाज में कई जगह बेटे और बेटी के बीच फर्क देखने को मिलता है. हालांकि समय के साथ लोगों की सोच में बदलाव आ रहा है और अब कई परिवारों में बेटियों के जन्म को भी उतनी ही खुशी और उत्साह के साथ मनाया जाता है. किसी घर में बच्चे का जन्म होना अपने आप में बेहद खास पल होता है, लेकिन जब परिवार को पहली बार अपने बच्चे का चेहरा देखने का मौका मिलता है, तो उस खुशी को शब्दों में बयां करना मुश्किल होता है.

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है. इसमें एक पिता को पहले लगता है कि उसके घर बेटे ने जन्म लिया है, लेकिन जैसे ही नर्स उसे बताती है कि बेटी हुई है, उसका रिएक्शन पूरी कहानी बदल देता है. वह खुशी से हाए मेरी जान कहते हुए बच्ची को गले लगा लेता है.

बेटी होने की खबर सुनते ही बदल गया पिता का रिएक्शन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में अस्पताल में एक शख्स अपने परिवार के साथ मौजूद बच्चे के जन्म का इंतजार कर रहा होता है. वीडियो के कैप्शन के मुताबिक पिता को उम्मीद थी कि इस बार उनके घर बेटा पैदा होगा. इसी वजह से शुरुआत में वह बच्चे के जन्म को लेकर कुछ खास उत्साहित नहीं दिखाई देते. लेकिन तभी नर्स उसे बताती है कि उसके घर बेटी ने जन्म लिया है. यह सुनते ही पिता का चेहरा खिल उठता है. वह तुरंत खुशी जाहिर करते हुए हाए मेरी जान कहता है और बच्ची को गले लगाने के लिए आगे बढ़ता है. बच्ची को देखकर उसका प्यार भरा रिएक्शन यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: नवजात को कलेजे से लगा पिटती रही मां, वीडियो देख रो पड़ेगा कलेजा

बेटी को गले लगाते ही इमोशनल हुआ पिता

वीडियो का सबसे प्यारा हिस्सा वह है, जब पिता बच्ची को अपने पास लेकर प्यार से गले लगाता है. उसकी खुशी देखकर आसपास मौजूद लोग भी मुस्कुराते नजर आते हैं. जिस व्यक्ति के चेहरे पर शुरुआत में ज्यादा उत्साह नहीं दिख रहा था, वही बेटी होने की खबर सुनते ही खुशी से झूम उठता है. इस छोटे से वीडियो में पिता का अपनी नवजात बच्ची के प्रति प्यार लोगों बेहद पसंद आ रहा है. अक्सर सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं, जिनमें बच्चे के जन्म पर परिवार की प्रतिक्रियाएं सामने आती हैं. लेकिन इस वीडियो की खास बात यह है कि पिता ने बेटी के जन्म पर जिस तरह खुशी जाहिर की, उसने लोगों के दिलों को छू लिया.

सोशल मीडिया पर यूजर्स कर रहे जमकर तारीफ

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी पिता के इस रिएक्शन की तारीफ कर रहे हैं. कई लोगों का कहना है कि बेटी के जन्म पर ऐसी खुशी हर परिवार में देखने को मिलनी चाहिए. कुछ यूजर्स ने पिता के प्यार भरे अंदाज को देखकर कमेंय किया कि बच्ची बहुत खुशकिस्मत है, जिसे जन्म लेते ही इतना प्यार करने वाला पिता मिला. एक यूजर ने कमेंट कर कहा कि भगवान हर अच्छा बाप को ऐसे ही बेटी दे. वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट कर कहा कि बच्ची लकी है, जो उसे ऐसे पिता मिले.

यह भी पढ़ें: बलून के अंदर हुई दूल्हा-दुल्हन की एंट्री, वीडियो देख घूम गया यूजर्स का दिमाग



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *