Headlines

बलून के अंदर हुई दूल्हा-दुल्हन की एंट्री, वीडियो देख घूम गया यूजर्स का दिमाग


शादी-ब्याह में एंट्री के आइडियाज को लेकर आजकल कपल्स और इवेंट प्लानर्स के बीच गजब की होड़ मची हुई है. कभी विंटेज कार, कभी बुलेट तो कभी आसमान से उतरते हुए एंट्री के वीडियो सामने आते रहते हैं, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. इस वीडियो में दूल्हा और दुल्हन एक विशाल बलून के अंदर बैठकर एंट्री करते नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर मेहमानों के साथ-साथ इंटरनेट यूजर्स का भी माथा घूम गया है.

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी समारोह के दौरान एक बेहद बड़ा और सजा हुआ गुब्बारा नजर आता है, जिसके भीतर दूल्हा और दुल्हन एक साथ खड़े एंट्री ले रहे हैं. जैसे ही यह अनोखा बलून आगे बढ़ता है, वहां मौजूद लोग अपनी आंखें फाड़कर इस नजारे को देखने लगते हैं. किसी ने सोचा भी नहीं था कि वर-वधू की एंट्री इस अंदाज में भी हो सकती है.

एंट्री के नए-नए ट्रेंड्स से हैरान हुए लोग

आजकल की शादियों में हर रस्म को फिल्मी और यादगार बनाने के चक्कर में तरह-तरह के प्रयोग किए जा रहे हैं. बलून के अंदर बैठकर आती दूल्हा-दुल्हन की यह झलक देखकर समारोह में खड़े कई लोग हैरान रह गए कि आखिर शादी में एंट्री के नाम पर और क्या-क्या देखने को मिलेगा. वीडियो में दूल्हा दुल्हन बलून में चलते हुए खुद असहज महसूस कर रहे हैं वहीं लोग बाहर खड़े उनका वीडियो निकाल रहे हैं और कुछ वहां खड़े मुंह छिपाए हंस रहे हैं. कुछ मेहमान दूल्हा दुल्हन की इस एंट्री से इतने हैरान हैं कि दांतों तले उंगलियां चबा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Bengaluru Cab Driver: रोजाना 20 हजार रुपये कमाता है ड्राइवर, मुंबई में 10 Ertiga कारों का भी मालिक

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लिए मजे

इंटरनेट पर यह वीडियो तेजी से फैल रहा है और यूजर्स कमेंट सेक्शन में इस अजीबोगरीब एंट्री पर जमकर चुटकी ले रहे हैं…

एक यूजर ने हैरानी जताते हुए लिखा, “भाई अब बस यही देखना बाकी रह गया था! कल को लोग रॉकेट या क्रेन से एंट्री करेंगे क्या?”

दूसरे यूजर ने मजे लेते हुए कमेंट किया, “दूल्हा-दुल्हन की एंट्री देख मेहमान कम और साइंटिस्ट ज्यादा लग रहे हैं, गजब का एक्सपेरिमेंट है.”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “अरे भाई, थोड़ा सा पिन चुभ गया तो सारा जश्न ही हवा में उड़ जाएगा, खतरे से खाली नहीं है यह एंट्री.”

यह भी पढ़ें: Mother Daughter Viral Video: मां की ममता ने जीता दिल, नीचे बैठकर इशारों से बेटी को नचाया; वीडियो वायरल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *