Headlines

आजम खान के ‘लोमड़ी’ वाले बयान पर नाराज AIMIM, शादाब चौहान बोले- ‘सियासी लकड़बग्घों की…’


समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान के गंगा और लोमड़ी वाले बयान पर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने बड़ा हमला किया है. AIMIM प्रवक्ता शादाब चौहान ने कहा कि गंगा जी का अपमान और डॉ अंबेडकर को भूमाफिया कहने वालों के लिए सामाजिक परिवर्तन मोर्चा में कोई जगह नहीं है. इसके साथ ही उन्होंने पूछा कि आजम ये बताएं कि उन पर पहला मुकदमा अलीगढ़ में क्यों हुआ था. 

AIMIM प्रवक्ता शादाब चौहान ने आज़म खान पर पलटवार करते हुए कहा कि जिस जुबान में बात करोगे उसी जुबान में जवाब दिया जाएगा. अब यूपी के दलित और मुस्लिमों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. गंगा जी का अपमान और बाबा साहब को भूमाफिया कहने वालों के लिए SPM में कोई जगह नहीं है. उन्होंने पूछा कि आम खान बताएं उन पर पहला मुकदमा अलीगढ़ में क्यों हुआ था? जनता जानना चाहती है. 

सपा नेता आज़म खान पर पलटवार

शादाब चौहान ने कहा कि सामाजिक परिवर्तन मोर्चे के सफल कार्यक्रम के बाद सियासी लकड़बग्घों की नींद हराम हो गई और वह बेबुनियाद बातें कर रहे हैं. अब कोई वोटों की सौदागीरी नहीं कर पाएगा. उन्होंने कहा कि आजम खान को भी (वज़ीर ए आज़म (प्रधानमंत्री) बनने की उम्मीद हमारे मोर्चे से ही है क्योंकि, वो जानते हैं कि 34 साल की सेवा के बाद भी अखिलेश यादव उन्हें नहीं बनाने वाले हैं इसलिए उम्मीद उन्हें भी हम से है. 

जो आदमी बाबा साहब अंबेडकर को भू माफिया कहे उसके लिए हमारे यहां कोई जगह नहीं है. ऐसे आदमी को अखिलेश यादव ही स्वीकार कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि राजनीतिक लकड़बग्घे जान लें, गंगा जी कभी सूखती नहीं हैं. ये हिन्दू आस्था का अपमान कर रहे हैं. हमारे वोट का सौदा कर के निजी लाभ उठाने वाले लोग अब सफल नहीं हो पाएंगे. 

आज़म खान को संन्यास लेने की सलाह

उन्होंने कहा कि आज़म खान अपनी उम्र को देखते हुए अपनी जुबान पर काबू रखें और संन्यास लेने का काम करें. मुसलमानों की तबाही में आपका किरदार है. अलीगढ़ में पहला मुकदमा आप पर क्यों हुआ था जनता जानना चाहती है. क्या आज़म खान वो बताने की हिम्मत करेंगे? जिस जुबान में बात करोगे उसी जुबान में पलटवार किया जाएगा. यूपी के दलित और मुसलमानों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.  

‘दलित और मुसलमानों के हुए सबसे ज्यादा एनकाउंटर’, चंद्रशेखर आजाद ने दिखाया NCRB का डेटा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *