Headlines

पहले टेस्ट में PAK गेंदबाजी का निकला तेल, BAN कप्तान का शतक, इतिहास रचने से चूके मोमिनुल हक, पढ़ें डे रिपोर्ट


PAK vs BAN 1st Test Day 1 Highlights Scorecard: PSL 2026 के समापन के तुरंत बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम एक्शन में आ गई है. पाक टीम बांग्लादेश दौरे पर है, जहां 8 मई से दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच शुरू हो चुका है. ढाका में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में पहले दिन स्टंप्स तक बांग्लादेश टीम ने 4 विकेट खो कर 301 रन बना लिए हैं. पहले दिन बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिल और कप्तान नजमुल हुसैन शांटो ने अपने टेस्ट करियर का 9वां शतक लगाया. स्टंप्स तक मुश्फिकुर रहीम और लिटन दास क्रीज पर डटे हुए हैं.

पाकिस्तानी गेंदबाजों का निकला तेल

इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. हसन अली और शाहीन अफरीदी ने पाकिस्तान को बढ़िया शुरुआत दिलाई क्योंकि महमूदुल हसन (8 रन) और शादमन इस्लाम (13 रन) जल्दी आउट हो गए. उसके बाद मोमिनुल हक और नजमुल हुसैन शांटो ने पाक गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया. दोनों ने 170 रनों की साझेदारी की. मोमिनुल हक 91 रन बनाकर आउट हो गए और अपने टेस्ट करियर का 14वां शतक लगाने से चूक गए.

शांतो ने 101 रन बनाए, जो उनके टेस्ट करियर का 9वां शतक है. बांग्लादेश का चौथा विकेट 276 के स्कोर पर गिरा था, जिसके बाद मुश्फिकुर रहीम और लिटन दास ने जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली और दिन के अंत तक कोई विकेट नहीं गिरने दिया.

यह भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर या शुभमन गिल, कौन टी20 कप्तान के लिए ज्यादा अच्छा? किसे मिलनी चाहिए जिम्मेदारी?

इतिहास रचने से चूके मोमिनुल हक

मोमिनुल हक 200 गेंद में 91 रन बनाकर आउट हो गए. वे अगर शतक पूरा कर लेते तो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज बन जाते. अभी मुश्फिकुर रहीम और मोमिनुल हक, दोनों ने बांग्लादेश के लिए टेस्ट में 13-13 शतक लगाए हैं. 14वीं सेंचुरी लगाते ही मोमिनुल इस फेहरिस्त में सबसे आगे निकल जाते. इन दोनों के अलावा केवल तमीम इकबाल ऐसे बल्लेबाज रहे जिन्होंने टेस्ट में बांग्लादेश के लिए 10 या उससे अधिक शतक लगाए हों.

यह भी पढ़ें:

क्या शराब पीकर IPL में खेल सकता है कोई खिलाड़ी? जानें इसे लेकर क्या है नियम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *