शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री बनाए गए हैं. राज्य में पहली बार बीजेपी अपनी सरकार बनाने में सफल हुई है, जिसके बाद लोगों और सेलेब्स की खुशी का ठिकाना नहीं है. वहीं, दिग्गज अभिनेता प्रकाश राज ने शुभेंदु अधिकारी के पश्चिम बंगाल में सीएम पद की शपथ लेते ही बीजेपी पर तंज कसा है. उन्होंने पीएम मोदी का एक 10 पुराना वीडियो री-शेयर किया है, जिसमें उन्होंने शुभेंदु की आलोचना की थी और उन्हें भ्रष्ट बताया था.
प्रकाश राज ने बीजेपी को बताया ‘वॉशिंग मशीन’
शुभेंदु अधिकारी सीएम पद की शपथ लेते ही प्रकाश राज ने एक्स अकाउंट पर पीएम मोदी का 10 पुराना वीडियो शेयर किया. इसमें दो वीडियो को मर्ज किया गया है, जिसमें एक तरफ शुभेंदु अखबार में लपेटकर कुछ अपनी जेब में रखते दिखते हैं वहीं, दूसरी ओर पीएम मोदी उनकी आलोचना करते हैं. शुभेंदु का वीडियो कथित तौर ‘नारद स्टिंग ऑपरेशन’ के दौरान है, जब उन्हें कैमरे पर रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था. उस समय वह टीएमसी पार्टी में मंत्री थे. उनके इसी वीडियो को शेयर करते हुए प्रकाश राज ने पीएम मोदी को ‘वॉशिंग मशीन’ बताया.
Washing Machine #justasking https://t.co/Epj541RMMn
— Prakash Raj (@prakashraaj) May 9, 2026
यह भी पढ़ें: शुभेंदु अधिकारी के बंगाल का CM बनते ही खुशी से झूम उठी ये एक्ट्रेस, कहा- बधाई हो दादा
वीडियो में क्या बोले थे पीएम मोदी?
इसके साथ ही अगर उस पुराने वीडियो में पीएम मोदी के संबोधन की बात की जाए तो उस दौरान उन्होंने टीएमसी पर निशाना साधा था साथ ही शुभेंदु अधिकारी को भ्रष्ट नेता बताया था. वह कहते हैं कि चेहरा कितना मासूम था ऐसा लगता है कि ये रोज की आदत वाले लगते हैं. उन्होंने उन पर निशाना साधते हुए कहा था, ‘कुछ लोग तो कैमरे के सामने कह रहे हैं कि इतना कम क्यों लाए हो?’
Wow Wow Wowww …. what a crowd 😜😜😜 #justasking https://t.co/dKBt49LUcb
— Prakash Raj (@prakashraaj) May 9, 2026
यह भी पढ़ें: 10 लाख इनकम, 1.2 करोड़ कर्ज, 5 साल में दोगुना हुई अग्निमित्रा पॉल की संपत्ति, जानिए नेटवर्थ
प्रकाश राज ने शेयर की एक और पोस्ट
इतना ही नहीं, प्रकाश राज ने एक्स अकाउंट पर एक और पोस्ट साझा की है, जिसमें उन्होंने एक और वीडियो को री-पोस्ट किया है. इसे साझा करने के साथ ही लिखा, ‘वाव वाव वाव…क्या भीड़ है.’ इसके साथ ही उन्होंने हंसी उड़ाने वाली इमोजी भी शेयर की है. 44 सेकंड के इस वीडियो में देखने के लिए मिल रहा है कि सड़क के किनारे पीएम मोदी का कटआउट लगा हुआ है. माना जा रहा है कि ये पश्चिम बंगाल का ही है.
