Headlines

Vastu Shastra: क्या आपका मुख्य द्वार रोक रहा है घर की सुख-समृद्धि? जानें वास्तु के जरूरी नियम


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • मुख्य द्वार पर कूड़ा, जूते-चप्पल रखना अशुभ ऊर्जा लाता है।
  • मुख्य द्वार पर अंधेरा नकारात्मकता को आमंत्रित करता है, रोशनी आवश्यक।
  • टूटा, आवाज करता या उखड़ा मेन गेट तुरंत ठीक करवाना चाहिए।
  • साफ नेम प्लेट, स्वस्तिक जैसे शुभ चिन्ह सकारात्मकता बढ़ाते हैं।

Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र में घर का मुख्य द्वार सिर्फ आने-जाने का रास्ता नहीं माना जाता, बल्कि इसे ऊर्जा यानि कि लक्ष्मी का प्रवेश द्वार बताया गया है. इसी कारण से पुराने समय से ही घर के मेन गेट को साफ, शुभ और सजाकर रखते थे. मुख्य द्वार पर कुछ गलतियां लगातार होती रहें, तो इसका असर घर की सुख-शांति, आर्थिक स्थिति और परिवार के रिश्तों पर पड़ सकता है.

आजकल कई लोग घर की अंदर की सजावट पर तो खूब ध्यान देते हैं, लेकिन मेन गेट से जुड़ी छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज कर देते हैं. यही गलतियां धीरे-धीरे मानसिक तनाव, बार-बार कामों में रुकावटें और घर में भारीपन जैसी स्थितियां पैदा करती हैं.

मेन गेट के सामने कूड़ा रखना

कई घरों में देखा जाता है कि मुख्य द्वार के आसपास पुराने जूते-चप्पल, टूटी बाल्टी, कबाड़ या कूड़ेदान रखा रहता है. वास्तु में इसे बहुत अशुभ माना गया है. कहा जाता है कि जहां पर प्रवेश द्वार गंदा होता है, वहां पर पॉजिटिव एनर्जी टिक नहीं पाती है. इसका असर घर के माहौल पर भी दिखाई देने लगता है.

मुख्य द्वार पर अंधेरा रखना

वास्तु शास्त्र में मुख्य द्वार पर अंधेरा नकारात्मकता का संकेत माना गया है. कई घरों में रात के समय मेन गेट के बाहर रोशनी नहीं होती है. रोशनी सुरक्षा और सकारात्मक माहौल दोनों को बढ़ाती है. पुराने समय में घर के बाहर शाम को दीपक जलाने की परंपरा भी रही है. यह सिर्फ धार्मिक परंपरा नहीं है, बल्कि घर के प्रवेश स्थान को ऊर्जावान रखने का एक तरीका है.

क्या टूटा और आवाज आने वाला मेन गेट वास्तु को खराब करता है?

वास्तु शास्त्र में टूटी चीजों को रुकी हुई ऊर्जा और मानसिक अशांति से जोड़कर देखा जाता है. अगर मेन गेट खोलते समय तेज आवाज आती है, दरवाजा टूटा हुआ है या पेंट उखड़ा हुआ है, तो इसे तुरंत ठीक करवाना चाहिए.  
घर का मुख्य द्वार किसी भी व्यक्ति के मन पर पहला प्रभाव डालता है. अगर आपका प्रवेश द्वार ही कमजोर, गंदा या खराब दिखे, तो उसका असर घर के वातावरण पर भी पड़ता है.

मेन गेट पर नेम प्लेट और शुभ चिन्ह लगाना

वास्तु और पारंपरिक भारतीय मान्यताओं में मुख्य द्वार पर साफ नेम प्लेट, स्वस्तिक, तोरण या शुभ प्रतीकों को सकारात्मक माना गया है. इसका मतलब सिर्फ धार्मिकता दिखाना नहीं, बल्कि घर में स्वागत और अपनापन बनाए रखना भी है.

कई मनोवैज्ञानिक भी मानते हैं कि, घर का प्रवेश द्वार जितना साफ दिखता है, वहां रहने वाले लोगों का मूड और मानसिक स्थिति उतनी बेहतर और संतुलित रहती है.
वास्तु विशेषज्ञ भी यही मानते हैं कि साफ-सफाई, रोशनी, खुलापन और संतुलन किसी भी घर की ऊर्जा को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *