Headlines

शुभेंदु अधिकारी की शपथ से पहले बंगाल पुलिस का बड़ा कदम, ममता बनर्जी-अभिषेक बनर्जी को किया अनफॉलो


Kolkata Police X handle: पश्चिम बंगाल की राजनीति में आए बड़े बदलाव का असर अब प्रशासनिक और डिजिटल स्तर पर भी दिखाई देने लगा है. भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद राज्य में सत्ता परिवर्तन लगभग तय माना जा रहा है. इसी बीच कोलकाता पुलिस के आधिकारिक X (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर हुए बदलाव ने राजनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ दी है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मतगणना के बाद जैसे ही राज्य में भाजपा की सरकार बनने की तस्वीर साफ हुई, कोलकाता पुलिस ने अपनी ‘फॉलोइंग’ लिस्ट में बड़ा बदलाव कर दिया. पुलिस के आधिकारिक हैंडल ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को अनफॉलो कर दिया. उनकी जगह अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आधिकारिक X हैंडल को फॉलो किया जा रहा है.

सत्ता परिवर्तन का डिजिटल असर
अब तक ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी राज्य प्रशासन के डिजिटल संपर्क का अहम हिस्सा माने जाते थे. लेकिन भाजपा की जीत के बाद अचानक उन्हें फॉलोइंग लिस्ट से हटाना कई सवाल खड़े कर रहा है. विपक्षी दल इसे प्रशासन की ‘नई वफादारी’ से जोड़कर देख रहे हैं.

ये भी पढ़ें- होर्मुज में अमेरिकी जहाजों पर फायरिंग से भड़के ट्रंप, ईरान को दी बड़ी धमकी, कहा- अगर डील पर जल्दी.

मोदी-शाह को फॉलो करने पर बढ़ी चर्चा
कोलकाता पुलिस द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को फॉलो करना राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है. इसे केंद्र सरकार और संभावित नई राज्य सरकार के साथ तालमेल बैठाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है.

जमीन पर भी दिखने लगे बदलाव
सिर्फ सोशल मीडिया ही नहीं, जमीन पर भी बदलाव नजर आने लगे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास और अभिषेक बनर्जी के कार्यालय के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कम कर दी गई है. भवानीपुर इलाके से बैरिकेड्स भी हटाए जा रहे हैं. हालांकि बंगाल पुलिस मुख्यालय ने इसे सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया बताया है, लेकिन लगातार हो रहे इन बदलावों ने राज्य की बदलती राजनीतिक तस्वीर को और स्पष्ट कर दिया है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *