Headlines

Asthma Precautions: दिवाली के अगले दिन सुबह, अस्थमा के मरीज इन बातों का रखें ध्यान


दिवाली पर पटाखे जलने से हवा में धुआं और बारीक प्रदूषण कण फैल जाते हैं. कई बार त्योहार खत्म होने के बाद भी इनका असर अगले दिन सुबह तक बना रहता है. यह प्रदूषित हवा अस्थमा के मरीजों की सांस की नलियों में जलन पैदा करती है. इससे खांसी, सीने में जकड़न, घरघराहट और सांस लेने में परेशानी बढ़ती है. ऐसे में अस्थमा के मरीजों को दिवाली के अगले दिन सुबह उठने के बाद अपनी सेहत का खास ध्यान रखना चाहिए. आइए जानते हैं कि उन्हें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

सुबह उठते ही बाहर निकलने की न करें जल्दबाजी

दिवाली के अगले दिन सुबह अस्थमा के मरीजों को मॉर्निंग वॉक या बाहर एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए, खासकर जब हवा में प्रदूषण ज्यादा हो. कई लोग सुबह की ताजी हवा लेने के लिए घर से बाहर निकलते हैं, लेकिन दिवाली के बाद हवा में पटाखों का धुआं और प्रदूषण मौजूद होता है. इसलिए बाहर जाने से पहले अपने इलाके का एयर क्वालिटी इंडेक्स जरूर चेक करें. अगर हवा की गुणवत्ता खराब है तो घर के अंदर ही रहें और जरूरी न होने पर बाहर जाने से बचें. एक्सरसाइज करनी हो तो घर के अंदर हल्की गतिविधियां करें, लेकिन सांस फूलने पर तुरंत रुक जाएं.

यह भी पढ़ें : Fever Symptoms: बुखार में बढ़ जाता है शरीर का तापमान, फिर हमें क्यों लगती है ठंड; यहां समझिए 

घर की हवा को साफ रखने की करें कोशिश

अस्थमा के मरीजों को दिवाली के अगले दिन घर के अंदर भी सावधानी रखनी चाहिए. अगर बाहर धुआं या प्रदूषण ज्यादा है तो खिड़की और दरवाजे बंद रखें. घर में एयर प्यूरीफायर है तो उसमें HEPA फिल्टर का इस्तेमाल करें. इसके अलावा घर की सफाई करते समय झाड़ू लगाने से बचें, क्योंकि इससे धूल के छोटे कण हवा में फैलते हैं. इसके बजाय गीले कपड़े से फर्नीचर साफ करें और फर्श पर पोछा लगाएं. अगरबत्ती, धूप, मच्छर भगाने वाली कॉइल और सिगरेट के धुएं से भी दूरी बनाकर रखें. ये चीजें घर के अंदर की हवा को और खराब कर सकती हैं.

इनहेलर और दवाइयां अपने पास रखें

अस्थमा के मरीजों को अपनी नियमित दवाइयां डॉक्टर की सलाह के अनुसार लेते रहना चाहिए. दिवाली के अगले दिन इनहेलर और जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल होने वाली रिलीवर दवा अपने पास रखें. अगर किसी जरूरी काम से बाहर जाना पड़े तो अच्छी फिटिंग वाला N95 मास्क पहनें.  अगर लगातार खांसी आ रही है, सांस लेने में परेशानी हो रही है, सीने में जकड़न या घरघराहट बढ़ रही है तो इसे नजरअंदाज न करें. सांस बहुत ज्यादा फूलने लगे, बोलने में परेशानी हो या रिलीवर इनहेलर से भी आराम न मिले तो तुरंत मेडिकल मदद लें.

यह भी पढ़ें : Post Diwali Diseases: दीपावली के बाद तेजी से बढ़ती हैं ये बीमारियां, ऐसे रखें अपना ध्यान

*Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें*

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *