Headlines

सऊदी में प्रयागराज के आकाश की हत्या, बांग्लादेशी युवक से हुआ था विवाद; परिवार में मचा कोहराम


उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद के युवक आकाश सरोज की सऊदी अरब में हत्या कर दी गयी. जैसे ही यह खबर यहां रह रहे परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया है. मृतक आकाश सरोज इसी साल जनवरी में ही सऊदी अरब काम करने गया था.लेकिन वहां उसकी किसी बांग्लादेशी युवक से विवाद हो गया, जिसमें उसकी हत्या हो गयी.

सऊदी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. परिजन अब आकाश के शव के लिए भारतीय दूतावास से संपर्क कर रहे हैं. आकाश के पिता मजदूरी करते हैं, पूरे परिवार का बुरा हाल है अब.परिजनों में पीएम मोदी और सीएम योगी से मदद की गुहार लगाई है.

यह भी पढ़ें: सपा के PDA फॉर्मूले की काट बनेगा योगी कैबिनेट विस्तार? दलित-पिछड़ा समीकरण साधने उतरी BJP

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक प्रयागराज का 23 वर्षीय आकाश सरोज इसी साल जनवरी में कमाने के लिए सऊदी अरब के अबू- स्लासा गया था. वह अल-अहसा नखलिस्तान शहर में बकरी चराने का काम करता था. उसके साथ कमरे में बांग्लादेशी युवक रहता था.आरोप है कि विवाद के बाद बांग्लादेशी युवक ने ही ईंट पत्थर से कूंच कर हत्या कर दी.

परिवार को 9 मई को मिली सूचना

मृतक के भाई के मुताबिक 9 मई की दोपहर आकाश की हत्या की खबर मिली है.हालांकि सऊदी अरब में आरोपी बांग्लादेशी को सऊदी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मृतक आकाश सरोज बहरिया थाना क्षेत्र के सिकंदरा कस्बे के दलीपुर गांव का रहने वाला था.मृतक के पिता गुलाब सरोज मजदूरी करते हैं.

परिवार की आर्थिक मदद के इरादे से गया था सऊदी

मृतक आकाश चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था और इंटर तक पढ़ाई की थी.वह परिवार की मुफलिसी को दूर करने के लिए सात समंदर पार कमाने गया था.लेकिन आकाश की हत्या पर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.परिजनों ने शासन प्रशासन और स्थानीय नेताओं से आकाश का शव भारत लाने की मांग की है.परिजनों ने प्रधानमंत्री मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री सीएम योगी से भी गुहार लगाई है.

यह भी पढ़ें: यूपी में भीषण गर्मी के बीच तेज आंधी और बारिश का अलर्ट, 15 मई तक मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *