Headlines

Train Phone Charging Rules: रात 11 से सुबह 5 बजे तक ट्रेन में क्यों बंद रहते हैं चार्जिंग पॉइंट, इससे क्या नुकसान?

ट्रेन में चार्जिंग प्वाइंट को बंद रखने के पीछे आग लगने जैसी घटनाओं को कम करना होता है. दरअसल कुछ समय पहले ट्रेनों में चार्जिंग के वक्त पावर बैंक फटने और उसमें से धुआं निकलने जैसी घटना सामने आई थी.

दरअसल रात में करीब-करीब सभी यात्री सो रहे होते हैं. ऐसे में कुछ लोग रात में फोन को चार्जिंग पर लगाकर छोड़ देते हैं, जिससे फोन या बैटरी से चिंगारी या धुआं निकलने पर पता नहीं चल पाता है और बड़ा हादसा हो जाता है.

ट्रेन के कोच बंद होते हैं, इसलिए आग लगने या धुआं उठने पर पूरे डिब्बे में धुआं और आग तेजी से भर जाता है. जिससे यात्री जल्दबाजी में इधर-उधर भागने लगते हैं और भगदड़ का खतरा बनता है.

यही वजह है कि रेलवे ने ये निर्देश दिए थे और सभी का सख्ती से पालन करने के लिए कहा है. हालांकि यह कोई रेलवे का नया नियम नहीं है. 19 जून 2014 को ट्रेन में आग लगने की एक घटना के बाद इसे  लागू करने का निर्देश दिया था.

इसके बाद फिर 2021 में इसे  सख्ती से  लागू करने का निर्देश दिया था. अब सवाल यह है कि फोन को एसी करंट चाहिए या फिर डीसी करंट? हमारे घरों में AC करंट की सप्लाई की जाती है.

जबकि फोन को चार्ज करने के लिए DC करंट चाहिए होता है. फोन में चार्जर लगाते ही चार्जर AC करंट को DC करंट में बदल देता है. इसके बाद चार्जिंग सर्किट बैटरी तक जाने वाली इलेक्ट्रिसिटी को कंट्रोल करता है.

कई बार देर तक फोन चार्जिंग में लगा देने और मोबाइल की बैटरी खराब होने से भी शॉर्ट सर्किट और आग लगने का खतरा बढ़ जाता है. इस दौरान चार्जर की खराबी, डैमेज केबल और बिजली की सप्लाई भी जोखिम बढ़ा सकती है.

यही वजह है कि ट्रेनों में रात से सुबह तक चार्जिंग प्वाइंट बंद होते हैं. इसलिए सफर के वक्त फोन और पावर बैकअप्स को पहले से चार्ज रखें.

Published at : 25 Nov 2026 04:01 PM (IST)

जनरल नॉलेज फोटो गैलरी

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *