शादी-ब्याह का मौका हो और दूल्हे के दोस्त कोई खुराफात न करें, ऐसा भला कैसे हो सकता है. आमतौर पर वरमाला के वक्त स्टेज पर रोमांटिक गाने बजते हैं, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोस्तों की शरारत ने पूरे शादी समारोह का माहौल ही बदल दिया. जयमाला के लिए स्टेज पर खड़े दूल्हा-दुल्हन उस वक्त हैरान और शर्म से लाल हो गए, जब नीचे खड़े दोस्तों ने अचानक ‘महासंग्राम’ गाना बजा दिया.
दोस्तों ने वरमाला में बजा दिया ऐसा गाना
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन हाथों में वरमाला लिए स्टेज पर आमने-सामने खड़े हैं और रस्म शुरू होने ही वाली है. आसपास रिश्तेदारों और मेहमानों की भीड़ जमा है. तभी स्टेज के नीचे खड़े दूल्हे के खुराफाती दोस्तों ने साउंड सिस्टम पर ऐसा गाना प्ले कर दिया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी.
‘महासंग्राम’ की धुन बजते ही चौंके दूल्हा-दुल्हन, छूट गई हंसी
जैसे ही डीजे पर ‘महासंग्राम’ गाना बजना शुरू हुआ, स्टेज पर खड़े दूल्हा और दुल्हन एक पल के लिए सन्न रह गए. दोनों तुरंत सिर घुमाकर नीचे खड़े दोस्तों की तरफ हैरानी और शर्म भरी नजरों से देखने लगे. दोस्तों की इस गजब की टाइमिंग और शरारत को देखकर दूल्हा-दुल्हन अपनी हंसी नहीं रोक पाए, वहीं नीचे खड़े दोस्त इस हरकत पर जमकर ठहाके लगाते नजर आए. वीडियो को amannnnjain नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.
यह भी पढ़ें: Mother Daughter Viral Video: मां की ममता ने जीता दिल, नीचे बैठकर इशारों से बेटी को नचाया; वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर लोगों ने लिए जमकर मजे, बोले- ऐसे दोस्त हर शादी में होने चाहिए
इंटरनेट पर यह वीडियो आग की तरह फैल रहा है और यूजर्स कमेंट सेक्शन में दोस्तों की इस खुराफात पर जमकर मजे ले रहे हैं…
एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, “भाई ऐसे ही खुराफाती दोस्त हर शादी की असली जान होते हैं, वरमाला को सीधा महासंग्राम बना दिया.”
दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “दूल्हा-दुल्हन के चेहरे के एक्सप्रेशंस देखने लायक हैं, दोनों सोच रहे होंगे कि आज ही के दिन यह गाना बजाना था क्या.”
वहीं एक और यूजर ने लिखा, “दोस्तों ने तो पहले ही दिन दूल्हे को आने वाले भविष्य का ट्रेलर दिखा दिया, गजब की टाइमिंग है भाई.”
यह भी पढ़ें: Bengaluru Cab Driver: रोजाना 20 हजार रुपये कमाता है ड्राइवर, मुंबई में 10 Ertiga कारों का भी मालिक
