Headlines

Singh Saptahik Rashifal 11-17 May 2026: सत्ता, सम्मान और पैसा… इस सप्ताह हर जगह सिंह राशि का दबदबा


Singh Saptahik Rashifal 11 to 17 May 2026: सिंह राशि वालों के लिए 11 से 17 मई 2026 तक का सप्ताह कौन सी खुशियां ला रहा है और क्या चुनौतियां मिलेंगी. साथ ही जानें करियर, बिजनेस, फैमली और प्रेम जीवन के लिहाज से आने वाले 7 दिन आपके लिए कैसा रहेगा. सिंह राशि वाले जातक यहां देखें पूरे सप्ताह का राशिफल.

सिंह साप्ताहिक राशिफल (Leo Weekly Horoscope 2026)

वीक स्टार्टिंग अधिकार, प्रभाव और सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि वाला रहेगा. इस सप्ताह आपकी पर्सनैलिटी लोगों को आकर्षित करेगी और समाज में आपका प्रभाव बढ़ता दिखाई देगा. सरकारी ठेकेदारी और ऑटोमोबाइल सेक्टर में बड़ा मुनाफा दिलाएगा, हालांकि फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना होगा. आय के नए स्रोत बनने के संकेत हैं, लेकिन दिखावे और लग्जरी पर जरूरत से ज्यादा खर्च आपका बजट बिगाड़ सकता है. बिजनेस में पुराने संपर्कों से बड़ा लाभ मिलने की संभावना रहेगी.

जो लोग विदेश में मैनेजमेंट या ऊंचे पदों पर आसीन हैं, उन्हें कंपनी की नीतियों में बदलाव करने का बड़ा अधिकार मिल सकता है. ऑफिस में आपकी नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी और सीनियर्स का भरोसा आप पर बढ़ेगा. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन रहे हैं. विदेश से जुड़े कार्यों में भी सफलता मिलने के संकेत हैं.

संतान की किसी खेल या कला क्षेत्र की उपलब्धि पर आप एक भव्य पार्टी का आयोजन कर सकते हैं. बच्चों की सफलता से परिवार में खुशी और गर्व का माहौल रहेगा. परिवार में छोटे भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और उनके करियर में भी आप मददगार साबित होंगे. पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी और घर का वातावरण सकारात्मक बना रहेगा.

प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त में जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसानदेह हो सकता है, इसलिए अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें. संपत्ति से जुड़ी किसी भी कानूनी फाइल को इस हफ्ते आगे बढ़ाना फायदेमंद रहेगा. यदि कोई पुराना मामला अटका हुआ है तो उसमें सकारात्मक प्रगति हो सकती है. निवेश करते समय हर दस्तावेज की जांच-पड़ताल अच्छी तरह कर लें.

छुट्टियों के दौरान आप अपनी शान-ओ-शौकत के मुताबिक किसी फाइव स्टार डेस्टिनेशन या पैलेस होटल की यात्रा पर मोटा खर्च करेंगे. जून की छुट्टियों की बुकिंग इस हफ्ते करना आपके लिए बजट के अनुकूल रहेगा. परिवार के साथ लग्जरी ट्रिप मानसिक तनाव कम करेगी और आपको नई ऊर्जा देगी. यात्रा के दौरान नई जगहों और लोगों से मुलाकात भी आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती है.

कलाकारों को इस हफ्ते अपने पुराने अधूरे प्रोजेक्ट्स को पूरा करने की प्रेरणा मिलेगी, जो बाजार में धूम मचा देंगे. क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को प्रशंसा और नए अवसर मिल सकते हैं. खिलाड़ियों के लिए यह समय कड़ी मेहनत का है, क्योंकि ट्रायल में आपकी जगह पक्की होने के योग हैं. अनुशासन और नियमित अभ्यास ही आपको सफलता दिलाएगा.

स्वास्थ्य की दृष्टि से देखें तो आंखों और सिरदर्द की समस्या से बचने के लिए पर्याप्त नींद लेना अनिवार्य है. स्क्रीन टाइम कम करें और शरीर को आराम दें. गर्मी के मौसम में पानी का पर्याप्त सेवन करना भी जरूरी रहेगा. योग और मेडिटेशन मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद करेंगे. कुल मिलाकर यह सप्ताह करियर, प्रतिष्ठा और पारिवारिक सुख के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है.

ये भी पढ़ें: Tula Saptahik Rashifal 11-17 May 2026: तुला राशि वालों की रहेगी ऐश, इस हफ्ते मिलेगी धन, प्रतिष्ठा और लग्जरी सुख
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *