Headlines

हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण में करने गया था कांड, गोलियों के साथ शख्स गिरफ्तार, जानें क्या था मकसद


हिमंत बिस्व सरमा ने मंगलवार (12 मई) को गुवाहाटी में लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री की शपथ ली. हिमंत के अलावा 4 विधायकों रामेश्वर तेली, अजंता नेओग, AGP के अतुल बोरा और BPF के चरण बोरो ने भी मंत्री पद की शपथ ली. इनमें 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से हैं. शपथ ग्रहण समारोह स्थल से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और उसके पास से कथित तौर पर कुछ गोलियां बरामद की गईं हैं. असम पुलिस ने यह जानकारी दी है.

पुलिस अधिकारियों ने क्या बताया
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि खानपारा स्थित पशु चिकित्सा महाविद्यालय परिसर के प्रवेश द्वार पर सुरक्षा जांच के दौरान एक व्यक्ति के पास से गोलियां बरामद की गईं है. एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है और उसे बसिष्ठ पुलिस थाने ले जाया जा रहा है.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उस व्यक्ति के पास से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है. उन्होंने कहा,‘‘ गोलियां बरामद होने से संबंधित परिस्थितियों और क्या इसमें कोई सुरक्षा खतरा शामिल था, यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है.’

क्या बोलीं हिमंत बिस्वा सरमा की बेटी
हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में उनके परिजन भी शामिल हुए. इस दौरान उनकी बेटी सुकन्या सरमा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यहां आकर हम बहुत खुश हूं. सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां ने कहा कि यह बहुत ही खुशी का पल है.

कौन-कौन हुआ शामिल
बता दें कि मंगलवार को यह घटना राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य द्वारा हिमंत विश्व शर्मा को मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाने से कुछ ही मिनट पहले हुई है. इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, जहाजरानी मंत्री सर्वानंद सोनोवाल, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और NDA के 40 से अधिक मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों ने शिरकत की. इस समारोह में कई राजनयिक और प्रमुख उद्योगपति भी शामिल हुए. 

ये भी पढ़ें 

ऑपरेशन सिंदूर में आसिम मुनीर पढ़ने लगे थे आयतें, दहशत में था पूरा PAK, लश्कर के टॉप कमांडर का खुलासा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *