Headlines

‘रामायण’ ने तोड़ा ‘धुरंधर 2’ का रिकॉर्ड, बनी वर्ल्डवाइड दूसरी ऑल टाइम हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म


नितेश तिवारी फिल्म ‘रामायण’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म को सिनेमाघरों में 5 नवंबर को रिलीज किया गया था और तभी से ये बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है और ये एक के बाद एक नए रिकॉर्ड्स बना रही है. ऐसे में अब फिल्म ने 24वें दिन भी धमाकेदार प्रदर्शन किया जबकि इस फ्राइडे दो बॉलीवुड फिल्मों को रिलीज किया गया और वो भी इसका कुछ नहीं बिगाड़ पाईं.

‘रामायण’ को 24वें दिन पिछले दिन के मुकाबले बंपर उछाल मिली. फिल्म ने दुनियाभर में बंपर कमाई की और इसी के साथ ही ये वर्ल्डवाइड ऑल टाइम दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन गई है. इसने बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है. चलिए बताते हैं फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कहां तक पहुंच गया है.

‘रामायण’ का डे-24 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (वर्ल्डवाइड)

– सैकनिल्क के मुताबिक, 23वें दिन ‘रामायण’ की कमाई में गिरावट दर्ज की गई थी और इसने सिंगल डिजिट में कलेक्शन किया था. फिल्म ने 12.4% गिरावट के साथ ही 8.45 करोड़ का कलेक्शन किया था.

– जबकि इसने 24वें दिन 73.4% की लंबी छलांग लगाई और इंडिया में फिल्म ने 14.65 करोड़ का कारोबार कर लिया, जिसके बाद इसकी कुल इंडिया नेट कलेक्शन 1,015.20 करोड़ हो गया.

– इसके साथ ही वर्ल्डवाइड भी फिल्म को अच्छी खासी उछाल मिली. 23वें दिन फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1,790.10 करोड़ का कारोबार कर लिया था. लेकिन 24वें दिन की तगड़ी कमाई के बाद फिल्म ने 1,814.55 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया. करीब 24 करोड़ की बड़ी उछाल दर्ज की गई.

‘धुरंधर 2’ का रिकॉर्ड तोड़ ‘रामायण’ बनी दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर (वर्ल्डवाइड)

इसी के साथ ही ‘रामायण’ ने 24वें दिन ‘धुरंधर 2’ के वर्ल्डवाइड लाइफ टाइम रिकॉर्ड को तोड़ दिया. सैकनिल्क के मुताबिक, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दुनियाभर में 1813.39 का कलेक्शन किया था. और अब नितेश तिवारी की फिल्म ने 1814.55 करोड़ कलेक्शन के साथ ही इसे पछाड़ दिया है. देखिए ऑल टाइम वर्ल्डवाइड हाईएस्ट ग्रॉसर टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट…

1. दंगल- 2070.30 करोड़
2. रामायण- 1814.55 करोड़ (रनिंग)
3. धुरंधर 2- 1813.39 करोड़
4. बाहुबली 2- 1788.06 करोड़
5. पुष्पा 2- 1742.10 करोड़
6. धुरंधर – 1307.35 करोड़
7. आर आर आर- 1230 करोड़
8. केजीएफ चैप्टर 2- 1215 करोड़
9. जवान- 1160 करोड़
10. पठान- 1055 करोड़

(नोट- इन फिल्मों के बॉक्स ऑफिस आंकड़े सैकनिल्क से लिए गए हैं.)

‘रामायण’ के बारे में

बहरहाल, अगर नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ के बारे में बात की जाए तो ये इंडिया की सबसे महंगी फिल्म है, जिसका बजट 4000 करोड़ है. इसे दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा और इसका एक पार्ट का बजट 2000 करोड़ है. पहले पार्ट ने तो रिकॉर्ड तोड़ कमाई की और अब लोगों को दूसरे पार्ट का भी बेसब्री से इंतजार है. रिपोर्ट्स की मानें तो इसे दिवाली 2028 के मौके पर रिलीज किया जाएगा. 

इसकी स्टार कास्ट के बारे में बात करें तो फिल्म में रणबीर कपूर और साई पल्लवी के साथ ही रवि दुबे, लारा दत्ता, शोभना, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, कुणाल कपूर, अरुण गोविल जैसे अन्य कलाकार भी अहम रोल में हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *