Headlines

कॉन्सर्ट में अचानक स्टेज पर चढ़ा फैन, बीच गाना रोकने पर मजबूर हुए सोनू निगम, कहा- क्यों पिटने वाले काम करते हो…


पॉपुलर सिंगर सोनू निगम के लाखों चाहने वाले हैं. वहीं हाल ही में कोल्हापुर में उनका कॉन्सर्ट हुआ. जहां एक फैन अचानक स्टेज पर चढ़ गया और सिंगर के पैर छूने की कोशिश करने लगा. सिंगर ने इस दौरान शो बीच मेें ही रोक दिया. वहीं एक सिंगर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर उस घटना पर रिएक्ट किया है.

लाइव कॉन्सर्ट के दौरान स्टेज पर चढ़ा फैन
बता दें, पिछले वीकेंड सोनू निगम के कोल्हापुर कॉन्सर्ट में एक फैन स्टेज पर पहुंच गया, जिसके चलते सोनू निगम को बीच परफॉर्मेंस में गाना रोकना पड़ा. हालांकि मामला उस वक्त अलग मोड़ ले गया, जब सिक्योरिटी टीम फैन को स्टेज से हटाने पहुंची. बाद में सोनू निगम ने इस घटना का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया और फैंस से ऐसी हरकतें न करने की अपील भी की. सोनू निगम के शेयर किए गए वीडियो में सिंगर अपने हिट गानों में से एक पर परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ग्रीन वेलवेट ब्लेजर, मैचिंग ट्राउजर और अंदर व्हाइट शर्ट पहनी हुई थी.

‘क्यों पिटने वाले काम करते हो’
परफॉर्मेंस के बीच अचानक वो थोड़ा पीछे हटते दिखाई देते हैं. तभी व्हाइट टी-शर्ट पहने एक शख्स स्टेज पर चढ़ जाता है और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लेने की कोशिश करता है, जिसके चलते सोनू निगम को कुछ देर के लिए गाना रोकना पड़ता है. हालांकि, सिंगर ने इस स्थिति पर नाराज होने या फैन को डांटने के बजाय बेहद शांत अंदाज दिखाया. उन्होंने दर्शकों की तरफ देखते हुए मुस्कुराकर कहा, ‘वाह, शाबाश!’ इसके बाद फैन ने गाना भी गाया. सिंगर ने कैप्शन में लिखा, ‘क्यों पिटने वाले काम करते हो, ऑडियंस? इस बार तो मैंने बचा लिया, लेकिन हर बार नहीं बचा पाऊंगा.’

ये भी पढ़ेंः रणवीर सिंह नहीं निभाएंगे भगवान शिव का रोल, अमीश त्रिपाठी बोले- किसी के साथ भी कुछ भी साइन नहीं हुआ

फैंस कर रहें रिएक्ट
वहीं, इस वीडियो पर फैंस ने भी जमकर रिएक्शन दिए. खुद उस फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘ये मै हूं सर धन्यवाद.’ इस पर एक यूजर ने जवाब दिया, ‘भाई कैप्शन पढ़ ले.’ कई लोगों ने फैन की हरकत को गलत बताया, तो वहीं सोनू निगम के शांत और विनम्र रवैये की खूब तारीफ की. एक यूजर ने लिखा, ‘सिर्फ सोनू निगम ही ऐसा कर सकते हैं. सच में बहुत हंबल हैं, रिस्पेक्ट सर.’ एक और यूजर ने कमेंट किया, ‘जिस तरह आपने इस स्थिति को संभाला, वो कमाल था.’

ये भी पढ़ेंः  पीएम मोदी की अपील पर कुनिका सदानंद ने किया रिएक्ट, बोलीं- इंदिरा गांधी ने तो अपनी जूलरी तक दान कर दी थी





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *