Headlines

महोबा में एक ही गांव में दो लोगों ने खाया जहर, महिला की मौत, युवक की हालत गंभीर


उत्तर प्रदेश के महोबा में श्रीनगर थाना क्षेत्र के एक ही गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला और एक युवक द्वारा जहरीला पदार्थ खाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस घटना में जहां 35 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई, वहीं 27 वर्षीय युवक की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है. पुलिस दोनों ही मामलों की बारीकी से जांच कर रही है.

अचानक गांव में महिला और युवक द्वारा जहर खाने के मामले से हडकंप मचा हुआ है.  फ़िलहाल पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच कर रही है, जबकि दोनों के ही परिजनों से पूछताछ जारी है.

यह भी पढ़ें: भदोही में माफिया विजय मिश्रा परिवार को बड़ा झटका, पत्नी-बेटे समेत कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, श्रीनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक ही गांव के दो अलग-अलग घरों में संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने की घटनाएं सामने आईं. दोनों ही मामलों में पीड़ितों ने सल्फास की गोली का सेवन किया. इस घटना में जहां 35 वर्षीय उर्मिला की जान चली गई, वहीं 27 वर्षीय युवक अशोक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है.

पहली घटना अमरचंद के घर की है. बताया जा रहा है कि जब अमरचंद खेत में मवेशी चराने गया था और ससुर कोर्ट की तारीख पर महोबा आए थे, तभी पत्नी उर्मिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया. 8 साल की मासूम बेटी ने जब मां की तबीयत बिगड़ती देखी, तो फोन पर पिता को सूचना दी. परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उर्मिला को बचाया नहीं जा सका.जहां पति का कहना है कि घर में कोई विवाद नहीं था, वहीं मृतका के मामा सीताराम राजपूत ने ससुराल पक्ष पर मानसिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है.

हंसी-मजाक से नाराज हुआ युवक 

वहीं दूसरी तरफ, इसी गांव के रहने वाले छक्कू के 27 वर्षीय पुत्र अशोक ने भी सल्फास खाकर आत्मघाती कदम उठा लिया. अशोक के जहर खाने के पीछे की वजह बेहद हैरान करने वाली है. परिजनों के मुताबिक, घर में चाचा की बेटी की शादी का कार्यक्रम चल रहा था. इसी दौरान भाभियों ने अशोक से बुंदेलखंडी परंपरा के अनुसार कुछ हंसी-मजाक कर दिया. इस मजाक से आहत होकर अशोक ने गेहूं में रखने वाली सल्फास की गोली खा ली.

अस्पताल के डॉक्टर नवीन चौहान ने बताया कि महिला की मौत हो चुकी है और युवक की नाजुक हालत को देखते हुए उसे रेफर किया गया है. फिलहाल, पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है.

यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी फर्नीचर मार्केट में भीषण आग, 32 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *