Headlines

हिमाचल पंचायत चुनाव: 15708 उम्मीदवारों ने नामांकन लिया वापस, मैदान में अब कितने कैंडिडेट्स बचे?


हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव को लेकर सियासत गरमाई हुई है. इस बीच चुनावी मैदान में उम्मीदवारों की स्थिति अब साफ हो गई है. राज्य निर्वाचन आयोग हिमाचल प्रदेश ने पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य चुनाव को लेकर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि प्रदेश में कुल 70,224 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं. प्रदेशभर में कुल 86,725 नामांकन पत्र प्राप्त हुए थे, जिनमें से 793 नामांकन पत्र रद्द किए गए, जबकि 15,708 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए. इसके बाद अब 70,224 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं.

जिलावार आंकड़ों में कांगड़ा जिले में सबसे अधिक 17,643 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे हैं, जबकि लाहौल-स्पीति में सबसे कम 425 उम्मीदवार रह गए हैं. मंडी में 11,728, शिमला में 6,118 और ऊना में 4,755 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं.

51 शहरी निकायों के 449 वार्डों में 17 मई को चुनाव?

इसके अलावा आयोग ने बताया कि प्रदेश की 51 शहरी निकायों में 17 मई 2026 को मतदान होगा. इनमें 4 नगर निगम तथा 47 नगर परिषद और नगर पंचायतें शामिल हैं. आयोग के अनुसार सभी मतदान दल मतदान केंद्रों पर पहुंच चुके हैं और 51 शहरी निकायों के 449 वार्डों में चुनाव करवाए जाएंगे.

हिमाचल: ‘चुनाव खत्म, महंगाई शुरू’, पेट्रोल-डीजल के दामों पर मंत्री विक्रमादित्य का केंद्र सरकार पर हमला

29 अप्रैल को जारी की गई थी पंचायत चुनाव की अधिसूचना

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से पंचायत चुनाव की अधिसूचना 29 अप्रैल 2026 को जारी की गई थी. राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक मतदान तीन चरणों में 26, 28 और 30 मई 2026 को सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे तक बैलेट पेपर और मतपेटियों के माध्यम से करवाया जाएगा.

इनाम के तौर पर पंचायतों को मिलेंगे 25-25 लाख रुपये

आयोग के अनुसार नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया 7, 8 और 11 मई 2026 को संपन्न हुई. इसके बाद 12 और 13 मई को नामांकन पत्रों की जांच की गई. वहीं 15 मई 2026 को नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए. हिमाचल प्रदेश में 128 पंचायतों को निर्विरोध चुन लिया गया है. इनाम के तौर पर इन पंचायतों को 25-25 लाख रुपये दिए जाएंगे.

Himachal Politics: जयराम ठाकुर का दावा- चारों नगर निगमों में खिलेगा कमल, कांग्रेस सरकार से नाराज है जनता



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *