Viral Video: आस्था या बेवकूफी! पेड़ में लग गई आग फिर भी दिया जलाने से बाज नहीं आईं महिलाएं, वीडियो वायरल


Banyan Tree Fire Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों वट सावित्री पूजा से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान भी किया है और सोचने पर भी मजबूर कर दिया है. वीडियो में एक पुराने बरगद के पेड़ में अचानक आग लग जाती है और देखते ही देखते आग पूरे पेड़ में फैलने लगती है. बताया जा रहा है कि वट सावित्री पूजा के दौरान कुछ महिलाओं ने पेड़ के पास मिट्टी के दीये जला दिए थे. शुरुआत में सब सामान्य था, लेकिन थोड़ी ही देर में दीये की आंच सूखे धागों और पेड़ के हिस्से तक पहुंच गई और आग भड़क उठी.

हालांकि, महिलाएं इसके बाद भी बाज नहीं आईं और उन्होंने आग लगने के बाद भी पेड़ के पास दीये जलाए. यह वीडियो सामने आने के बाद ही सोशल मीडिया पर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. कोई इसे आस्था से जोड़ रहा है तो कोई इसे सीधी लापरवाही बता रहा है.

यूजर्स को आया गुस्सा

दरअसल, वट सावित्री पूजा में शादीशुदा महिलाएं बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं और अपने पति की लंबी उम्र के लिए धागा बांधकर दीये जलाती हैं. यह परंपरा सालों से चली आ रही है और महिलाओं की भावनाओं से जुड़ी हुई है. हालांकि, वायरल वीडियो में जिस तरह पेड़ आग की लपटों में घिरा नजर आया, उसने लोगों को परेशान कर दिया. एक यूजर ने लिखा, “अगली बार पूजा जरूर करें, लेकिन दीये सूखे तने और धागों से दूर रखें, ताकि किसी पेड़ को नुकसान न पहुंचे.” वहीं दूसरे यूजर ने कहा, “जिस पेड़ की पूजा करते हैं, उसी को जला भी दिया.” एक यूजर नें इस वीडियो तो दूसरा आईना दिखाते हुए कहा “जहां एक तरफ पीपल के पेड़ के सामने चिकन शॉप वाले की पिटाई कर दी गई, वहीं दूसरी तरफ उसी पेड़ में आग लगा दी गई. इससे साफ पता चलता है कि लोग आज भी अंधविश्वास कि सोच में कितनी गहराई तक फंसे हुए हैं.” 

यह भी पढ़ेंः Video: जंगल सफारी के दौरान मौत से सामना! गैंडे ने किया टूरिस्ट जीप पर हमला, खौफनाक वीडियो वायरल

‘सब लोग बस देखते क्यों रहे?’ वीडियो पर उठे कई सवाल

वीडियो में एक बात जिसने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींचा, वह यह थी कि पेड़ में आग लगने के बाद भी वहां मौजूद कई लोग सिर्फ तमाशा देखते रहे और कुछ महिलाओं ने तो हद ही पार कर दीं, आग लगने के बाद भी उनकी भक्ति रुकी नहीं वे आग के सामने ही दिया जलाने लगीं. इसे देख एक यूजर ने नाराजगी जताते हुए लिखा, “आग लगी समझ आता है, लेकिन कोई पानी क्यों नहीं डाल रहा? सब बस वीडियो बनाने में लगे हैं.” वहीं एक अन्य यूजर ने इस घटना को अंधविश्वास और कट्टर सोच से जोड़ते हुए कहा कि लोग धर्म और रीति-रिवाजों में इतने उलझ गए हैं कि सही और गलत का फर्क भूलते जा रहे हैं. सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में भी प्रतिक्रिया दी. एक यूजर ने लिखा, “वो स्त्री है, जिसे पूजती है उसे जला भी सकती है.” हालांकि कई लोगों ने साफ कहा कि इस तरह मजाक उड़ाने के बजाय लोगों को जागरूक करने की जरूरत है ताकि भविष्य में ऐसे हादसे दोबारा न हों.

यह भी पढ़ेंः Video: नवाबों की तरह कुर्सी पर बैठ बंदर ने कराया हेयर कट, royal attitude देख इंटरनेट हुआ लोटपोट





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *