Headlines

गर्लफ्रेंड ने दिया लव बाइट तो लड़के ने चांटा मार भगाया, वीडियो वायरल


गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड के बीच प्यार जताने की एक निशानी लव बाइट भी है. इसमें लड़की या लड़का एक दूसरे के गले या गालों पर प्यार से बाइट कर एक निशान बनाते हैं जो बाद में दिखने लगता है. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह लव बाइट का वीडियो आपको हंसने पर मजबूर कर देगा, जहां लड़का व्लॉग बना रहा होता है और उसकी पार्टनर पीछे से आकर उसकी छाती पर काट लेती है, इसके बाद लड़का चौंक जाता है और लड़की को धक्का मारकर वहां से भगाने लगता है. वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसे लेकर यूजर्स भी जमकर मजे ले रहे हैं.

रील बना रहे बंदे को गर्लफ्रेंड ने दिया लव बाइट फिर हुआ कांड

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक कपल गार्डन में खड़ा रील बनाता दिखाई दे रहा है. रील बनाते हुए लड़की अपने बंदे के सीने पर काट लेती है जिसके बाद बंदा दर्द से छटपटा जाता है और लड़की को धक्का मारकर दूर कर देता है. लेकिन लड़की भी अपना प्यार पूरी शिद्दत से निभाने की मानों कसम खा चुकी थी. वह वापस अपने आशिक के पास आती है और फिर से एक जोरदार बाइट उसके सीने पर दे देती है.

दूसरे लव बाइट में बदल गया बंदे का मूड

जैसे ही दूसरा लव बाइट मिलता है वैसे ही लड़के को भी समझ आ जाता है कि महबूबा मानने वाली नहीं है और वो अपनी बंदी को गले लगाकर उससे प्यार का इजहार करता है और दोनों हंस पड़ते हैं. यह वीडियो अब इंटरनेट पर लोगों को खूब हंसा रहा है और यूजर्स इस प्रेम कहानी पर जमकर कमेंट कर रहे हैं और मजे लेते दिखाई दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: फेक टोल मनी मांगने पहुंचा शख्स, ड्राइवर ने कर दी बोलती बंद

यूजर्स बोले, ऐसा काटने वाली हो, तो मैं भी कटवा लूं

वीडियो को shashisahani11 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…ये तो मिशो से मंगाया गया कपल लग रहा है. एक और यूजर ने लिखा…ये तो मेरे दोस्त का फ्यूचर है भाई. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…वाह क्या प्रेम है, ऐसा काटने वाली प्रेमिका तो मुझे भी चाहिए.

यह भी पढ़ें: ट्रेन के 3AC कोच में पान वाले ने खोल लिया खोखा, चूना लगाते वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *