Headlines

देश में ऑल-टाइम हाई पर पहुंची बिजली की डिमांड, 265 GW तक बढ़ी मांग, IMD बोला- अभी लू से राहत नहीं


देश में अधिकतम बिजली मांग बुधवार (20 मई 2026) को दोपहर 3:45 बजे लगातार तीसरे दिन अब तक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुकी है. मिनिस्ट्री ऑफ पावर ने बताया, देश में बिजली की सबसे ज्यादा मांग 20 मई को  265.44 गीगावाट (GW) तक पहुंच गई, जिसे सरकार ने बिना किसी रुकावट के सफलतापूर्वक पूरा कर दिया गया. बिजली की यह मांग अब तक का एक नया रिकॉर्ड है. इससे ठीक एक दिन पहले भी बिजली की मांग 260.45 गीगावाट तक पहुंच गई थी, जिसे पूरा किया गया था. आज की मांग ने कल के उस रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया.

लगातार तीसरे दिन टूटा बिजली का रिकॉर्ड

देश में अधिकतम बिजली की मांग मंगलवार को 260.45 गीगावाट के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गई. इसका मुख्य कारण भीषण गर्मी के बीच एयर कंडीशनर (एसी) और डेजर्ट कूलर जैसे ठंडक प्रदान करने वाले उपकरणों का बढ़ता उपयोग रहा. मंत्रालय के अनुसार, सोमवार (18 मई 2026) को दोपहर तीन बजकर 42 मिनट पर अधिकतम मांग 257.37 गीगावाट दर्ज की गई और इसे पूरा किया गया. यह 25 अप्रैल, 2026 को दर्ज किए गए पिछली रिकॉर्ड मांग 256.1 गीगावाट से अधिक थी.

270GW तक पहुंच सकती है बिजली मांग 

मंत्रालय का अनुमान है कि इस गर्मी में देश की अधिकतम बिजली मांग 270 गीगावाट तक पहुंच सकती है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के बड़े हिस्सों में इस सप्ताह लू चलने का अनुमान लगाया है जहां कई स्थानों पर तापमान सोमवार को 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया है.

ये भी पढ़ें: Explained: मानसून 2026 की डेट कन्फर्म! तो इतने दिन बाद होगी बारिश, किन चुनिंदा प्रदेशों में राहत की उम्मीद नहीं?

अभी हीटवेव से राहत नहीं: IMD

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के कुछ हिस्सों में सोमवार से 24 मई तक लू चलने के आसार हैं जबकि उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में मंगलवार से लू तथा भीषण लू की स्थिति बन सकती है. दिल्ली में गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की अधिकतम मांग मंगलवार को रिकॉर्ड 7,776 मेगावाट तक पहुंच गई. यह इस गर्मी के मौसम में अबतक की सबसे अधिक मांग है.

ये भी पढ़ें: ‘आपके प्रधानमंत्री और गृहमंत्री गद्दार हैं’, रायबरेली में राहुल गांधी का विवादित बयान, भड़की बीजेपी ने दी नसीहत



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *