Headlines

Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट


Box office Collection: अनुपमा परमेश्वरन बॉक्स ऑफिस इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. एक्ट्रेस डेटिंग को लेकर सुर्खियों में हैं. ध्रुव विक्रम के साथ अपने लिंकअप को लेकर हेडलाइन्स में हैं. विक्राम और अनुपमा डेटिंग को लेकर काफी हेडलाइन्स में रहीं. खबरों की मानें तो 2025 से दोनों के रिश्ते की खबरें आ रही हैं. इसी बीच अब खबर ये भी आ रही है कि वो दोनों का ब्रेकअप हो गया है. ऐसे में आपको उनकी एक फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसमें अनुपमा परमेश्वरन लीड रोल में थीं. चलिए बताते हैं इसके बारे में

दरअसल, अनुपमा परमेश्वरन की जिस फिल्म के बारे में बता रहे हैं, उसे साल 2024 में रिलीज किया गया था. फिल्म में उनके साथ एक्टर सिधु जोनलगड्डा भी हैं. इसमें एक्ट्रेस का रोमांटिक सीन भी काफी हेडलाइन्स में रहा है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आई तो अच्छा खासा प्रदर्शन कर गई थी. इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा प्रॉफिट कमाया था. इस फिल्म का टाइटल ‘टिल्लू स्क्वायर’ है.

यह भी पढ़ें: ‘जन नायकन’ ने की बंपर कमाई, बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
 
‘टिल्लू स्क्वायर’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अनुपमा परमेश्वरन की फिल्म ‘टिल्लू स्क्वायर’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा प्रदर्शन किया था. कोईमोई की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने वर्ल्डवाइड 130 करोड़ और इंडिया नेट कलेक्शन 83.90 करोड़ किया था. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 11.20 करोड़ की कमाई की साथ ही ओपनिंग वीकेंड पर इसने 49.25 करोड़ का कलेक्शन किया था. ये बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी.

‘टिल्लू स्क्वायर’ ने कितना कमाया था प्रॉफिट?

तेलुगु फिल्म ‘टिल्लू स्क्वायर’ के प्रॉफिट के बारे में बात की जाए तो इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा लाभ कमाया था. कोईमोई के अनुसार, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 130 करोड़ रहा था जबकि इसका बजट 40 करोड़ रहा. ऐसे में फिल्म ने 225% प्रॉफिट कमाया था. ये 2024 की तेलुगु की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्मों में से एक रही थी.

यह भी पढ़ें: ‘5-6 बार मेरे साथ सोना होगा…’, ‘लॉकअप 2’ की कंटेस्टेंट से बूढ़े शख्स ने की थी गंदी डिमांड

‘टिल्लू स्क्वायर’ के बारे में

बहरहाल, फिल्म ‘टिल्लू स्क्वायर’ के बारे में बात की जाए तो इसमें अनुपमा परमेश्वरन और सिधु जोनलगड्डा  जैसे कलाकार अहम रोल में थे. फिल्म में प्रियंका जावलकर के साथ ही प्रिंस सेसिल और मुरलीधर गौड़ भी अहम रोल में हैं. ये तेलुगु भाषा की रोमांटिक क्राइम-कॉमेडी फिल्म है. इसे सिनेमाघरों में 29 मार्च, 2024 को रिलीज किया गया था. आपको बता दें कि ये साल 2022 में आई सुपरहिट फिल्म ‘डीजे टिल्लू’ का ऑफिशियल सीक्वल है.

इसके साथ ही बात की जाए कि इसे किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं तो इस फिल्म को थिएटर के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था.

अनुपमा परमेश्वरन की पर्सनल लाइफ

अनुपमा परमेश्वरन की पर्सनल लाइफ काफी चर्चा में है. वो ध्रुव विक्रम के साथ लिंकअप और ब्रेकअप को लेकर सुर्खियों में हैं. इसी बीच एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की और लिखा, ‘ये मेरा सोशल मीडिया अकाउंट है. मैंने तय किया है कि मैं क्या पोस्ट करूंगी. मैं अपना गुस्सा नहीं निकाल रही. मैं बस एक महिला के बदलाव के बारे में बात कर रही थी. मेरी वो पोस्ट किसी खास व्यक्ति के लिए नहीं थी. आप मेरे बारे में क्या जानते हो? हमारा इंस्टाग्राम हम जो चाहें वो पोस्ट कर सकते हैं.’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *