Headlines

राजस्थान निकाय चुनाव: कांग्रेस पार्षद का अपहरण! इस जिले में चुनाव रद्द, देर रात 1 बजे फैसला


राजस्थान के सीकर जिले में खाटूश्यामजी नगर पालिका के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का चुनाव रद्द कर दिया गया है. चुनाव आयोग ने यह फैसला देर रात एक बजे लिया. सुबह से जारी सियासी ड्रामे के बीच चुनाव अधिकारियों ने पांच बार मतदान की समय सीमा बढ़ाई. देर रात एक बजे तक चली सियासी उथलपुथल के बाद चुनाव ही टाल दिया गया. 

समय सीमा बढ़ाने और फिर चुनाव टालने की वजह भी हैरान करने वाली है. बताया जा रहा है कि वोटिंग के दौरान वार्ड नंबर 10 की कांग्रेस पार्षद ‘गुमशुदा’ हो गईं. वार्ड पार्षद लक्ष्मी देवी दिनभर मतदान करने नहीं पहुंचीं. लंबे समय तक उनका इंतजार किया गया और फिर देर रात चुनाव टालने का निर्णय लिया गया. पुलिस को पार्षद के अपहरण की शिकायत दी गई है. 

राजस्थान निकाय अध्यक्ष रिजल्ट पर रांका बोले, ‘मुझे लगता है कि देश में…’

कांग्रेस पार्षद का इंतजार करते रहे कार्यकर्ता

अधिकारियों ने अध्यक्ष पद के दोनों प्रत्याशियों के सामने मतदान पेटी सील कर के स्ट्रांग रूम में रखवा दी. अब कांग्रेस पार्षद लक्ष्मी देवी के मिलने के बाद ही मतदान होगा. बताया जा रहा है कि बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के कार्यकर्ता उनका इंतजार करते रहे लेकिन वो नहीं आईं. इस बीच बता दें कि सीकर पुलिस ने मतदान के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे. 

चुनाव अधिकारियों की ओर से जानकारी दी गई है कि लक्ष्मी देवी के दस्तयाब होने के बाद ही मतदान की अगली तारीख का ऐलान होगा. फिलहाल के लिए उपाध्यक्ष पद का चुनाव भी आगामी आदेश तक स्थगित किया जा रहा है.

बीजेपी के समर्थक धरने पर बैठे

कांग्रेस पार्षद को मतदान में बुलाने की मांग को लेकर बीजेपी नेता समर्थकों ने धरना दिया. बीजेपी कार्यकर्ताओं का आरोप था कि कांग्रेस ने जानबूझकर अपने ही पार्षद को छिपा रखा है. वहीं, कांग्रेस के विधायक, जिलाध्यक्ष और पूर्व प्रधान ने समय सीमा को बार-बार बढ़ाए जाने को लेकर आपत्ति दर्ज कराई और कलेक्टर से बात की. 

आरओ कपिल उपाध्याय ने देर रात जानकारी दी कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर खाटूश्याम जी में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का मतदान स्थगित कर दिया गया है. अब परिस्थितियों को देखते हुए आगे की तारीख दी जाएगी.

इटली में बुर्का बैन पर वारिस पठान का तंज, ‘PM मोदी ने मेलोडी खिलाते समय कहा होगा…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *