Headlines

Car Rental Business: ट्रैवल एजेंसी में इन कारों का होना है सबसे जरूरी, जमकर कराती हैं कमाई


ट्रैवल एजेंसी शुरू करने या पहले से चल रहे कारोबार को बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो सही कारों का चुनाव करना बेहद जरूरी है. हर ग्राहक की जरूरत अलग होती है. कोई एयरपोर्ट तक जाने के लिए छोटी कार बुक करता है तो किसी को परिवार के साथ घूमने के लिए 7 सीटर गाड़ी चाहिए होती है. ऐसे में ट्रैवल एजेंसी के पास अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से कारें होनी चाहिए. इससे ग्राहकों को बेहतर विकल्प मिलते हैं और गाड़ियों के इस्तेमाल की संभावना भी बढ़ती है.

लोकल और एयरपोर्ट ट्रांसफर के लिए सेडान कारें

ट्रैवल एजेंसी में मारुति सुजुकी डिजायर एक अच्छा ऑप्शन है. इसका मेंटेनेंस खर्च कम रहता है और सीएनजी वेरिएंट में माइलेज भी अच्छा मिलता है. यही वजह है कि इसका इस्तेमाल लोकल ट्रिप, ऑफिस आने-जाने और एयरपोर्ट ट्रांसफर जैसी सेवाओं में किया जाता है. कम खर्च में ज्यादा राइड पूरी करने के लिए यह कार एजेंसी के काम आती है.
हुंडई ऑरा भी सेडान कारों में अच्छा ऑप्शन है. इसमें आरामदायक इंटीरियर और सीएनजी का ऑप्शन मिलता है. इसकी मदद से शहर के भीतर छोटी यात्राओं के साथ लंबी दूरी की बुकिंग भी पूरी की जाती है. जिन एजेंसियों को रोजाना लोकल और एयरपोर्ट ट्रांसफर की बुकिंग मिलती है, उनके लिए ये दोनों कारें उपयोगी होती हैं.

यह भी पढ़ें : Tata-Mahindra EV Market Dominance: EV बाजार में Tata-Mahindra का दबदबा, बाकी कंपनियां रह गईं पीछे

फैमिली और ग्रुप ट्रिप के लिए 7 सीटर कारें

परिवार या दोस्तों के साथ घूमने वाले ग्राहक अक्सर ज्यादा सीटों वाली गाड़ी पसंद करते हैं. ऐसे में मारुति सुजुकी अर्टिगा ट्रैवल एजेंसी के लिए अच्छा ऑप्शन है. इसमें सात लोगों के बैठने की सुविधा मिलती है. इसका इस्तेमाल फैमिली ट्रिप, आउटस्टेशन यात्रा और छोटे ग्रुप के लिए किया जाता है.

वहीं, टोयोटा इनोवा क्रिस्टा लंबी दूरी और प्रीमियम यात्रा के लिए पसंद की जाती है. आरामदायक सीटिंग और मजबूत बनावट के कारण इसे कॉर्पोरेट ट्रिप और फैमिली टूर के लिए बुक किया जाता है. किया करेन्स भी  एक अच्छा ऑप्शन है. इसमें पर्याप्त जगह और आधुनिक फीचर्स मिलते हैं, जिससे यात्रियों को सफर के दौरान आराम मिलता है.

कम दूरी की राइड के लिए बजट कारें

शहर के भीतर छोटी दूरी की बुकिंग के लिए मारुति सुजुकी वैगनआर काम आती है. इसका साइज छोटा होने के कारण भीड़भाड़ वाली सड़कों और संकरी जगहों पर चलाना आसान रहता है. इसकी शुरुआती कीमत और रखरखाव का खर्च भी दूसरी बड़ी गाड़ियों की तुलना में कम होता है. ट्रैवल एजेंसी इसे डेली कम्यूट, छोटी लोकल राइड और कम बजट वाले ग्राहकों के लिए इस्तेमाल करती है.

यह भी पढ़ें : Waymo Robotaxi Recall: Robotaxi की बड़ी चूक, 2,900 गाड़ियों पर मंडराया रिकॉल का खतरा 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *