केंद्रीय पोर्ट और शिपिंग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बुधवार (11 नवंबर, 2026) को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते हुए सऊदी अरब के झंडे वाले तेल टैंक NCC FAJR पर संभावित हमले की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इस तेल टैंकर पर तीन भारतीय नाविक भी सवार थे, जिनके साथ-साथ जहाज के सभी क्रू सदस्य सुरक्षित हैं.
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर कहा, ‘हम इस स्थिति पर लगातार अपनी नजर बनाए हुए हैं और अपने नाविकों की सुरक्षा और कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए शिप मैनेजमेंट कंपनी के साथ लगातार संपर्क में हैं.’
MT Fujairah Energy पर हमले को लेकर बोले केंद्रीय मंत्री
वहीं, एक अन्य X पोस्ट में केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने लाइबेरिया के झंडे वाले तेल टैंकर VLCC MT FUJAIRAH ENERGY पर प्रोजेक्टाइल हमले के बारे में बताया. उन्होंने पोस्ट में कहा, ’10 नवंबर को लाइबेरिया के झंडे वाले तेल टैंकर VLCC MT FUJAIRAH ENERGY पर पर्सियन गल्फ से जरिए अल रुवैस से दुबई की तरफ जाते वक्त एक प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ. इस जहाज पर 6 भारतीय नाविक सवार थे.’
⚠️ IMPORTANT UPDATE ⚠️ On Nov 11, Saudi Arabia-flagged oil tanker NCC FAJR, carrying 3 Indian seafarers, was involved in a possible attack while transiting the Strait of Hormuz. All 3 Indian nationals, along with the entire crew are safe. We are continuously monitoring the situation and remain in regular contact with the ship management company to ensure the ongoing security and wellbeing of our seafarers.
— Sarbananda Sonowal (@sarbanandsonwal) November 11, 2026
⚠️ IMPORTANT UPDATE ⚠️ On Nov 10, Liberia-flagged VLCC MT FUJAIRAH ENERGY, carrying 6 Indian seafarers, was hit by a projectile while transiting the Persian Gulf from Al Ruwais to Dubai. Four crew members sustained injuries in the attack, including one Indian national, who suffered minor injuries and has been safely taken ashore for further medical examination. The remaining 18 crew members, including the other 5 Indian seafarers, are safe and accounted for. We are continuously monitoring the situation and remain in close contact with the ship management company to ensure the ongoing security, medical care and wellbeing of our seafarers.
— Sarbananda Sonowal (@sarbanandsonwal) November 11, 2026
उन्होंने कहा, ‘इस हमले में क्रू के 4 सदस्य घायल हो गए, जिसमें एक भारतीय नागरिक भी शामिल है, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं और उन्हें आगे की मेडिकल जांच के लिए सुरक्षित रूप से किनारे पर पहुंचा दिया गया है.‘
भारत स्थिति पर लगातार बनाए हुए है नजर- सोनोवाल
सर्बानंद सोनोवाल ने कहा, ‘जहाज के चालक दल के बचे 18 सदस्य सुरक्षित हैं, जिनमें 5 अन्य भारतीय नाविक भी शामिल हैं. हम स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और अपने नाविकों की सुरक्षा, मेडिकल केयर और कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए जहाज का प्रबंधन करने वाली कंपनी के साथ लगातार संपर्क में हैं.’
संघर्ष के दौरान अब तक कुल 23 भारतीय नागरिकों की मौत
पिछले हफ्ते विदेश मंत्रालय (MEA) ने कहा था कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के दौरान अब तक 23 भारतीय नागरिकों की जान जा चुकी है, जिनमें 15 भारतीय नाविक शामिल हैं. वहीं, काला सागर के इलाके में कमर्शियल जहाजों पर हुए हमलों में 5 भारतीय नागरिकों की मौत हुई है.
यह भी पढ़ेंः कुलगाम में आतंकी हमले के बाद निशाने पर गृह मंत्री, महबूबा से पवन खेड़ा तक जानें किसने क्या कहा
