Headlines

ICU में भर्ती हुए शोएब इब्राहिम के पिता, एक्टर ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट, मांगी दुआएं


टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ के पति और एक्टर शोएब इब्राहिम इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. कुछ देर पहले ही शोएब ने फैंस के साथ एक भावुक पोस्ट शेयर किया है, जिसने हर किसी को चिंता में डाल दिया है. शोएब ने पोस्ट में अपने पिता की सेहत के बारे में बात की हैं कि अचानक तबीयत बिगड़ने से उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया है. 

शोएब ने मांगी दुआएं 

शोएब ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर कर लिखा, ‘पापा के लिए आप सभी की दुआओं और प्रार्थनाओं की जरूरत है. आज सुबह पापा को फिर से स्ट्रोक आया, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है. कृपया उन्हें अपनी दुआओं में याद रखें. आने वाले 24 घंटे बेहद महत्वपूर्ण हैं.’ इस पोस्ट के बाद फैंस बहुत परेशान हो गए हैं और उन्हें हिम्मत दे रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Trailer: पुरानी कहानी और 90s का तड़का, ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का ट्रेलर रिलीज

कुछ दिनों पहले मनाया बर्थडे

इसी महीने 6 मई को शोएब ने अपने अकाउंट पर अपने पिता के साथ प्यारी तस्वीर शेयर की थी और उन्हें बर्थडे की शुभकामनाएं दी थी. तस्वीर में शोएब और उनका बेटा उन्हें किस करते हुए दिखे, जिसपर फैंस ने खूब प्यार लुटाया. शोएब रोज दीपिका के साथ मिलकर अपने व्लॉग शेयर करते रहते हैं, जिसमें साफ दिखता है कि वो हमेशा अपने परिवार का बहुत ख्याल रखते है. 

दीपिका भी कैंसर से लड़ रही हैं जंग

बता दें कि शोएब और दीपिका टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल में से एक हैं. उनके व्लॉग और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जाते हैं. पिछले साल ही मई में दीपिका को अपने लिवर कैंसर के बारे में पता चला था, जिसके बाद उनकी सर्जरी भी हुई थी. हालांकि उनकी तबियत अब भी पूरी तरह से ठीक नहीं हुई है और इलाज जारी हैं.

वहीं उनके पिता की बात करें, तो इससे पहले 2021 में उनके पिता को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, जिससे उनकी बॉडी का बायां हिस्सा पैरालाइज हो गया था और उन्हें तुरंत हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था. इसी बीच अब उनके पिता की तबियत ने उनके परिवार को चिंता में डाल दिया हैं. 

ये भी पढ़ें: ‘मैंने उन्हें पैसा कमाना सिखाया’, मनोज तिवारी ने रवि किशन पर कसा तंज, बोले- हमारी कोई तुलना नहीं





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *