‘मिर्जापुर: द मूवी’ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. हालांकि, फिल्म विवादों में भी घिर गई है. एक गाने को लेकर विवाद हो रहा है. राजस्थान बेस्ड म्यूजिशियन एंड रैपर रैपरिया बालम का दावा है कि उनके गाने ‘शूरवीर’ को बिना उनकी परमिशन के फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में यूज किया गया है. उन्होंने इसे दुखद कहा.
इसके अलावा रैपरिया बालम ने कहा कि ये गाना महाराणा प्रताप की वीरता को समर्पित है. लेकिन फिल्म में इसका गलत इस्तेमाल हुआ है. फिल्म में गैंगस्टर को ग्लोरीफाई करने के लिए इस गाने का इस्तेमाल किया गया है.
रैपरिया बालम ने जाहिर किया गुस्सा
रैपरिया बालम ने वीडियो बनाकर इसके लेकर गुस्सा निकाला था. वहीं अब एनडीटीवी से बातचत में उन्होंने कहा कि ये गाना शूरवीरों को समर्पित है. इस गाने को लेकर कभी नहीं सोचा था कि क्राइम और गैंगस्टर के साथ जोड़ा जाएगा. उन्होंने कहा, ‘अगर आप ये गाना सुनेंगे तो वार्निंग से ही साफ हो जाएगा कि ये गैंगस्टर का गाना नहीं है ये योद्धाओं का गाना है.’
ये भी पढ़ें- सलीम खान की कैसी है तबीयत? पत्नी हेलेन ने दिया अपडेट
उन्होंने कहा, ‘लीगल नोटिस भेजा गया है.ये मेरा प्रोटेस्ट नहीं है, ये पूरे देश का प्रोटेस्ट है. शिरोमणि महाराणा प्रताप, जिन्हें हम पूजते हैं उनकी छवि को धुमिल करने का जो प्रयास हुआ है वो निंदनीय है. हम ये भी कह रहे हैं कि ये चीप पब्लिसिटी स्टंट नहीं है. ये अपमान की बात है. राजस्थान के अपमान की बात है. आप इसे कैसे जस्टिफाई करेंगे. ये नहीं हो सकता है. ये बिल्कुल गलत है. हम मंदिर में भजन सुनते हैं, क्या उन्हें बार में चलाकर नाचते हैं. ये नहीं होगा. जो गलत हुआ है उसके खिलाफ लड़ाई है.’
बता दें कि रैपरिया बालम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा था, ‘शूरवीर गाना. इजाजत के बिना मिर्जापुर फिल्म में इस्तेमाल क्यों? शूरवीर गैंगस्टर को नहीं, वीरता को समर्पित है. हमारे वीरों के त्याग का मजाक नहीं. स्वाभिमान से कोई समझौता नहीं. जय हिंद जय भारत जय महाराणा.’ रैपरिया बालम ने फिल्म को हटाने की डिमांड की है.
ये भी पढ़ें- ‘नई नवेली’ का धांसू टीजर रिलीज, यामी गौतम बनी डायन, यूजर्स बोले- ये तो सुपरहिट है
आगे उन्होंने कहा, ‘ये गाना वहां से हटना चाहिए. ये गाना वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की बेइज्जती है.’ फिल्म को गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, रवि किशन, जीतेंद्र, रसिका दुग्गल, श्रिया पिलगांवकर जैसे स्टार्स हैं.
फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म ने पहले दिन 25.75 करोड़ का कलेक्शन किया. दूसरे दिन फिल्म ने 32 करोड़ का बिजनेस किया. तीसरे दिन फिल्म ने 36 करोड़ कमाए. चौथे दिन फिल्म ने 16 करोड़ का बिजनेस किया. पांचवें दिन फिल्म ने 15.60 करोड़ का कलेक्शन किया. छठे दिन फिल्म ने 12.55 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म ने 6 दिन में 137.90 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म ने ग्रॉस 164.48 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म ने दुनियाभर में 197.48 करोड़ का बिजनेस किया.
