Headlines

सलीम खान की कैसी है तबीयत? पत्नी हेलेन ने दिया अपडेट


दिग्गज राइटर सलीम खान को राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. पत्नी हेलेन ने सलीम खान को मिले अवॉर्ड को लेकर आभार जताया है. इसी के साथ उन्होंने सलीम खान की तबीयत को लेकर भी अपडेट दिया है. 

सलीम खान ने जताया आभार

मीडिया से बातचीत करते हुए सलीम खान ने कहा कि सलीम खान के लिए ये अवॉर्ड बहुत ही स्पेशल मोमेंट है. हेलेन ने कहा, ‘मैंने सलीम साब की तरफ से ये अवॉर्ड स्वीकार किया है. आप सब जानते हैं कि सलीम साब कौन हैं. सलीम साब को जब इस अवॉर्ड का पता चला तो उन्होंने आभार जताया. उन्होंने उन लोगों को थैंक्यू कहा जिन्होंने उन्हें प्यार दिया. उन्हें फॉलो किया.’

ये भी पढ़ें- ‘बस करो अब…’, हार्दिक पांड्या संग डेटिंग की खबरों पर अमीषा पटेल ने तोड़ी चुप्पी

कैसी है सलीम खान की तबीयत?

आगे हेलेने ने कहा, ‘सलीम साब को मिले इस अवॉर्ड के लिए मैं आभारी हूं. उनकी सारी फिल्में मेरी फेवरेट हैं. उनकी हेल्थ बहुत अच्छी है. वो बहुत स्ट्रॉन्ग हैं. उन्होंने आप सभी के लिए पूरे महाराष्ट्र और इंडिया के लिए विशेज भेजी हैं.’ सलीम खान को फरवरी के महीने में ब्रेन हैमरेज हुआ था. वो इस दौरान हॉस्पिटल में एडमिट रहे थे. वो लगभग महीनेभर हॉस्पिटल में रहे थे. अब सलीम खान घर पर हैं और रिकवर कर रहे हैं. 

हेलेन और सलीम खान की लव लाइफ

बता दें कि हेलेन और सलीम खान 1963 में मिले थे. फिल्म काबिल खान के दौरान दोनों की मुलाकात प्रोफेशनली हुई थी.  फिल्म में हेलेन ने फीमेल लीड का रोल प्ले किया था. वहीं सलीम खान ने विलेन का रोल प्ले किया था. उस दौरान दोनों में मुश्किल से ही बातचीत होती थी. इसके बाद दोनों 1978 में फिल्म ‘डॉन’ के लिए एक साथ आए. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन लीड रोल में थे. वहीं सलीम जावेद ने इसे लिखा था. फिल्म में हेलेन ने कामिनी का रोल प्ले किया था. वो आइकॉनिक सॉन्ग ‘ये मेरा दिल यार का दीवाना’ में फीचर हुई थीं. इसी दौरान सलीम और हेलेन करीब आए थे.

उन्होंने 1981 में शादी की थी. बता दें कि सलीम खान उस वक्त शादीशुदा थे. उनकी शादी सलमा खान के साथ हुई थी. सलमा और सलीम के तीन बेटे और एक बेटी थी. उनके बेटों के नाम सलमान, सोहेल, अरबाज और अलवीरा खान हैं. शुरू में हेलेन और सलीम खान की शादी को लेकर फैमिली में दिक्कतें हुई थीं. हालांकि, फिर, धीरे-धीरे चीजें ठीक हुई और सभी ने हेलेन को स्वीकार कर लिया है. हेलेन और सलीम ने बेटी अर्पिता खान को गोद लिया था.

ये भी पढ़ें- ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ के शोर के बीच ‘हैवान’ की एडवांस बुकिंग धीमी, जानें- कलेक्शन

सलीम-जावेद की फिल्में

सलीम खान ने अपने करियर में कई बड़ी फिल्में लिखी हैं. उनकी जोड़ी जावेद अख्तर संग खूब जमी थी. उन्हें सलीम-जावेद के नाम से जाना जाता है. उन्होंने साथ में ‘शोले’, ‘दीवार’, ‘जंजीर’, ‘यादों क बारात’, ‘त्रिशूल’, ‘मिस्टर इंडिया’ जैसी सक्सेसफुल फिल्में लिखी हैं. बता दें कि दोनों ने एक साथ लगातार 10 हिट फिल्में दी थीं.

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *