Headlines

‘Non Committal’ लिखी टीशर्ट पहनकर रोहित शर्मा ने साधा अजीत अगरकर पर निशाना?


रोहित शर्मा की टीशर्ट इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है, जिसे अजीत अगरकर से जोड़कर देखा जा रहा है. ये टीशर्ट उन्होंने अपने उस शो की शूटिंग में पहनी थी, जो सोनी टीवी पर आने वाला है. उनके कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें से एक में फैंस की नजर उस टीशर्ट पर पड़ी, जिस पर लिखा था ‘नोन कमिटल’.

रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं, वह भारत के लिए अब सिर्फ वनडे खेलते हैं. फिलहाल रोहित अपने उस शो को लेकर चर्चा में बने हुए हैं, जो सोनी टीवी पर आने वाला है. शो के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. ऐसा ही एक वीडियो आया, जिसमें फैंस की नजर उनकी टीशर्ट पर पड़ी. इस पर लिखा था, ‘नोन कमिटल’. लोगों ने माना कि ऐसा कर रोहित ने अजीत अगरकर पर निशाना साधा है, जो अभी सीनियर मेंस टीम के चीफ सिलेक्टर हैं.

अजीत अगरकर ने पिछले साल अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम का एलान किया, जिसमें रोहित के बाद शुभमन गिल को कप्तान नियुक्त किया गया. इसके बाद अगरकर से रोहित और विराट को लेकर सवाल किया गया था. दरअसल उनसे ये पूछा गया था कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप को लेकर रोहित-कोहली के बारे में आप क्या सोचते हैं? इस पर अगरकर के बयान ने सभी को हैरान कर दिया था. उन्होंने कहा था कि 2027 वर्ल्ड कप को लेकर उन्होंने कोई प्रतिबद्धता नहीं दिखाई है. हालांकि दोनों खिलाड़ी बोल चुके थे कि वह अगले साल होने वाले विश्व कप में खेलना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें- ‘जो भी IPL से आया…’, पूर्व PAK क्रिकेटर ने उगला जहर, अपनी ही टीम के कोच पर लगाए आरोप

क्या 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित?

इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक अपडेट नहीं है. हालांकि पिछले दिनों हुई समीक्षा बैठक के बाद बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने रोहित को वनडे टीम से बाहर करने की खबरों को अफवाह मात्र बताया था. दरअसल खबर थी कि किसी चयनकर्ता ने रोहित को बता दिया है कि उन्हें वर्ल्ड कप के लिए नहीं देखा जा रहा. बेशक बीसीसीआई ने इस खबर का खंडन किया था, लेकिन ये नहीं कहा था कि रोहित 2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे.

यह भी पढ़ें- हर्षित राणा OUT? वाशिंगटन सुंदर IN, बुमराह-रेड्डी पर भी आया अपडेट





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *