Headlines

आज लखनऊ से जीती पंजाब, फिर भी प्लेऑफ में नहीं कर पाएगी क्वालीफाई, जानें क्या है समीकरण


Punjab Kings Playoffs Chances IPL 2026: आईपीएल 2026 में आज पंजाब किंग्स इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ेगी. लखनऊ की टीम प्लेऑफ से पहले ही बाहर हो चुकी है, लेकिन पंजाब किंग्स के लिए आज का मैच किसी सेमीफाइनल से कम नहीं है, क्योंकि अगर आज पंजाब किंग्स हार जाती है तो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी. वहीं ऐसा भी नहीं है कि अगर पंजाब आज का मैच जीत लेती है तो प्लेऑफ में क्वालीफाई कर जाएगी. पंजाब का समीकरण अब काफी पेचीदा हो गया है. 

पंजाब किंग्स के लिए प्लेऑफ का समीकरण 

पंजाब किंग्स को प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए हर हाल में आज का मैच जीतना होगा. अभी पंजाब के 13 अंक हैं. आज लखनऊ के खिलाफ जीत के बाद उसके 15 प्वाइंट्स हो जाएंगे. ऐसे में प्लेऑफ में क्वालीफाई करने की उम्मीद बनी रहेगी. 

अपना आखिरी लीग मैच हारे राजस्थान 

राजस्थान रॉयल्स के 13 मैचों में 14 प्वाइंट्स हैं. ऐसे में पंजाब को आज का मैच तो जीतना होगा, साथ ही यह भी दुआ करनी होगी कि राजस्थान रॉयल्स अपना आखिरी लीग मैच हारे. तब पंजाब के 15 प्वाइंट्स रहेंगे और राजस्थान के 14. ऐसे में पंजाब किंग्स प्लेऑफ में प्रवेश कर जाएगी. 

अगर आज पंजाब किंग्स ने लखनऊ को हरा दिया, और उसके 15 अंक हो गए. फिर राजस्थान रॉयल्स ने अपना आखिरी लीग मैच जीत लिया तो पंजाब बाहर हो जाएगी, और राजस्थान की टीम प्लेऑफ में पहुंच जाएगी. 

बाकी टीमों के रिजल्ट से कोई मतलब नहीं

अभी प्लेऑफ की उम्मीद कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स की भी हैं, लेकिन इनके मैचों के रिजल्ट से पंजाब किंग्स पर कोई असर नहीं पड़ेगा. पंजाब को सिर्फ अपना आज का मैच जीतना है, और फिर राजस्थान रॉयल्स की हार की दुआ करनी है. राजस्थान का लास्ट लीग मैच मुंबई इंडियंस से है, जो संडे दोपहर को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है.

यह भी पढ़ें- 

इन 5 कारणों के चलते चेन्नई सुपर किंग्स नहीं कर सकी प्लेऑफ में प्रवेश, इंजरी ने बिगाड़ा पूरा खेल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *